News Sagment

PM Modi | ‘उल्लेखनीय उपलब्धियां देश के लिए प्रेरणा…,’ PM मोदी ने खेल पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

PM Modi Sports Awards Winner

प्रधानमंत्री मोदी (PIC Credit: Social Media)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (Sports Awards) विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां व उनका अटूट समर्पण देश के लिए एक प्रेरणा है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के शानदार विजेताओं को बधाई। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां और अटूट समर्पण हमारे राष्ट्र के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने न केवल अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत का झंडा भी ऊंचा किया है।”

यह भी पढ़ें

भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी शामिल हैं। (एजेंसी)

Exit mobile version