Plum For Health | बेर में है कई रोगों से लड़ने की शक्ति, जानिए किन-किन बीमारियों से बचाने के गुण हैं इसमें

बेर के लाभ

बेर के लाभ

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: यूं तो बेर (Plum) का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि, यह बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों को भी काफी पसंद आता है। बेर एक मौसमी फल है, जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। शिवरात्रि में भगवान शिव को खासतौर से बेर का प्रसाद जरूर चढ़ाया जाता है।

कई लोगों के मन में एक भ्रम होता है कि जिनको जुकाम है उन्हें बेर का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन हम आपको बता दें कि आयुर्वेद में इसे एक बेहद लाभकारी औषधीय फल माना गया है, जो खट्टा-मीठा होने के साथ ही बेहद स्वादिष्ट होती है क्योंकि इसमें कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। आइए जानें बेर के सेवन से होने वाले फायदे-

आयुर्वेदिक चिकित्सक का मानना हैं कि, बेर विटामिन का मुख्य स्रोत होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-B1,  B2,  B3 और B6 के साथ ही विटामिन-C एवं विटामिन-B कॉम्प्लेक्स पाया जाता है।  यह हमें तनाव और चिंता से बचाने के लिए काफी कारगर साबित होता है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेर में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन की परेशानी दूर करते हैं। सर्दियों में जोड़ों में होने वाले दर्द की एक वजह सूजन भी होती है, तो ऐसे में बेर का सेवन करना लाभकारी होगा।

बेर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के साथ-साथ आंखों को भी स्वस्थ रखता है। आंखों से जुड़ी कई समस्याएं दूर करने के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती है इसे खाने से।

यह भी पढ़ें

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी बेर खाना लाभकारी साबित होता है। बेर में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और सही तरीके से फंक्शन कर पाता है।

डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो, कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में भी बेर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। बेर में मौजूद फाइबर की वजह से यह कब्ज ही नहीं पाचन-तंत्र से जुड़ी और भी कई समस्याएं दूर होती हैं।

बेर में विटामिन-A , C और B12 भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सेहतमंद बनाए रखने में काफी फायदेमंद होते हैं।

बेर में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से यह स्किन पर दिखने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *