नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पेमेंट फर्म पे-पाल होल्डिंग्स ने 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। इस लेऑफ के जरिए कंपनी अपनी 9% वर्कफोर्स कम करना चाहती है। इस बात की जानकारी पेपाल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एलेक्स क्रिस ने दी है। क्रिस पिछले साल कंपनी के CEO बने थे।
क्रिस ने अपने कर्मचारियों को लिखे एक लेटर में कहा कि कंपनी को रिस्ट्रक्चर करने के लिए डायरेक्ट कट और ओपन रोल में साल भर लेऑफ जारी रहेगा। लेटर के मुताबिक, जिन लोगों को नौकरी से निकाला जाना है, उन्हें एक हफ्ते में इस बारे में बता दिया जाएगा।
छंटनी के जरिए बिजनेस को प्रॉफिटेबल बनाएगी पेपाल
क्रिस ने लेटर में कहा कि छंटनी के जरिए कंपनी अपने बिजनेस को प्रॉफिटेबल बनाने और यूजर्स को बेहतर ग्रोथ देना चाहती है। इसके अलावा हम उन बिजनेस में भी इन्वेस्ट कर पाएंगे जिनके तेज गति से बढ़ने की उम्मीद है।
एक साल पहले भी की थी छंटनी
पिछले साल जनवरी में पेपाल ने करीब 2,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। इस छंटनी के जरिए कंपनी ने अपने 7% वर्कफोर्स को कम किया था। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के शेयरों में करीब 20% की गिरावट रही है। वहीं इस दौरान कंपनी की इनकम में गिरावट रही है।

1,000 कर्मचारियों को फायर करेगा कैश ऐप ब्लॉक इंक
कैश ऐप ब्लॉक इंक भी करीब 1000 लोगों को नौकरी से निकाल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने 13,000 वर्कफोर्स को 12,000 करना चाहती है। वहीं ब्लूमबर्ग के मुताबिक यूनाइटेड पर्ल सर्विसेज भी अपने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है।
700 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी सेल्सफोर्स
टेक इंडस्ट्री में छंटनी का दौर लगातार जरी है। टेक कंपनी सेल्सफोर्स अपने करीब 700 लोगों को नौकरी से निकालने वाली है। साल 2023 में कंपनी ने अपने टोटल वर्कफोर्स में से करीब 10% लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। मौजूदा लेऑफ से कंपनी के 70,000 वर्कफोर्स का लगभग 1 प्रतिशत प्रभावित होगा।
यह खबर भी पढ़ें…
माइक्रोसॉफ्ट 1900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी: एक्टिविजन ब्लिजार्ड और एक्सबॉक्स सहित गेमिंग डिवीजन के 8% कर्मचारी होंगे प्रभावित

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी अपने वीडियो गेम डिवीजनों से 1900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस छंटनी का असर एक्टिविजन ब्लिजार्ड और एक्सबॉक्स सहित अन्य डिविजंस के कर्मचारियों पर पड़ेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल 68 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹565 करोड़ में एक्टिविजन ब्लिजॉर्ड का अधिग्रहण किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
यह भी पढ़ें…
30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकता है गूगल: एड-सेल्स डिपार्टमेंट में छंटनी की तैयारी, कंपनी इनकी जगह AI से काम लेगी

इधर गूगल भी करीब 30,000 लोगों नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। कंपनी में यह छंटनी एड-सेल्स डिपार्टमेंट में होगी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गूगल अपने एड डिपार्टमेंट को री-स्ट्रक्चर करने की प्लानिंग कर रहा है। जिसके चलते बड़े स्तर पर जॉब कट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…