Paris Olympic 2024 Track Color Change Update | Purple | पेरिस ओलिंपिक्स में ट्रैक का कलर पर्पल होगा: टोक्यो में लाल था; कंपनी बोली- ट्रैक मैटीरियल से एथलीट्स की परफॉर्मेंस सुधरेगी

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पेरिस ओलिंपिक के लिए ट्रैक लगाने का काम इटली कंपनी कर रही है। - Dainik Bhaskar

पेरिस ओलिंपिक के लिए ट्रैक लगाने का काम इटली कंपनी कर रही है।

पेरिस ओलिंपिक में ट्रैक इस बार बैंगनी कलर का होगा। सामान्य रूप से ट्रैक लाल कलर में होता है। टोक्यो में हुए ओलिंपिक गेम्स में ट्रैक लाल कलर का था।

पेरिस ओलिंपिक में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के इंचार्ज और पूर्व ओलिंपियन एलेन ब्लोंडेल ने कहा है कि ट्रैक का रंग बैंगनी कलर में देने की वजह यह है कि बैंगनी कलर पेरिस ओलिंपिक खेल के रंगों में से एक है। हाल ही ओलिंपिक एसोसिएशन ने पेरिस ओलिंपिक खेल के लिए तीन रंगो को चयनित किया था। जिसमें गुलाबी, नीला और बैंगनी कलर शामिल था।

पर्पल कलर का एक हजार से ज्यादा रोल लगेंगे।

पर्पल कलर का एक हजार से ज्यादा रोल लगेंगे।

इटली में तैयार गया है ट्रैक का मटेरियल
पेरिस ओलिपिंक के एथलेटिक्स ट्रैक के मटेरियल इटली में तैयार किया गया है। 1976 के बाद से ओलिंपिक के लिए ट्रैक तैयार करने वाली कंपनी मोंडो का मानना है कि ट्रैक पहले से ज्यादा बेहतर होंगे। इससे खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने में मदद मिलेगी।

टोक्यो ओलिंपिक में बने थे तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड
टोक्यो ओलिंपिक में एथलेटिक्स में तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड और 10 ओलिंपिक रिकॉर्ड बने थे। पेरिस ओलिंपिक में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के इंचार्ज एलेन ब्लोंडेल ने कहा कि पेरिस में टोक्यो से ज्यादा रिकॉर्ड बनेंगे।

पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से होगी शुरू
पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होना है। भारत को टोक्यो में पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल मिला था। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत के लिए ओलिंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार मेडल जीता था।

पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होना है।

पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होना है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *