Paper Cup | पेपर के कप में चाय पीना हो सकता है खतरनाक, जानिए हेल्थ को कैसे खतरे की है आशंका

पेपर के कप में चाय पीना हो सकता है खतरनाक, जानिए हेल्थ को कैसे खतरे की है आशंका

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: चाय या कॉफी पीना आज के समय में बहुत आम बात हो गई हैं। नुक्कड़, चौराहे पर, यहां तक की ऑफिस में मिलने वाली चाय-कॉफी भी ज्यादातर लोग प्लास्टिक के नुकसान से बचने के लिए प्लास्टिक कप की बजाय पेपर कप में चाय पीना पसंद करते हैं।  

क्या आप भी पेपर कप (Paper Cup) में चाय पीते हैं, अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये सेहत के लिए गंभीर नुकसानदायक हैं। कैफेज या सड़क किनारे लगने वाला टी स्टॉल पर पेपर कप का इस्तेमाल होता हैं। बड़ी संख्या में लोग इन कप में चाय पीते हैं। लेकिन, शायद कई लोग इस बात से अनजान होंगे कि इसका इस्तेमाल सेहत को प्रभावित करता है। आइए जान लें पेपर कप में चाय पीने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।  

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादातर लोग प्लास्टिक के नुकसान से बचने के लिए प्लास्टिक कप की बजाय पेपर कप में चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन वे इस बात से अनजान हैं कि पेपर कप का इस्तेमाल करना भी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।  दरअसल, पेपर कप को बनाने में प्लास्टिक या मोम से कोटिंग की जाती है। जब पेपर कप में गर्म चीजें डाली जाती है, तो इसमें मौजूद केमिकल्स पदार्थ इसमें मिल सकता है। जब इसमें चाय का सेवन करते हैं तो इसके टॉक्सिन सीधे तौर पर शरीर में जा सकते हैं।  

यह भी पढ़ें

पेपर कप के केमिकल्स शरीर में टॉक्सिन जमा होने की वजह भी बन सकते हैं। जिसकी वजह से शरीर में ये धीमें जहर की तरह असर कर सकती है।  

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, पेपर कप में गर्म चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता हैं। यह शरीर में टॉक्सिन जमा होने और उसे गंभीर तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इस कप में गर्म चीजों का सेवन करने से केमिकल पिघलकर पेट के अंदर जा सकता है। इससे अपच और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि पेपर कप का इस्तेमाल कम से कम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *