Pankaj Udhas’s love story was filmy | फिल्मी थी पंकज उधास की लव स्टोरी: धर्म अलग होने से घरवालों को था ऐतराज, पत्नी फरीदा चाहती थीं कि परिवार की मर्जी से हो शादी

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले गजल गायक पंकज उधास की लव स्टोरी काफी फिल्मी थी। उनकी लव स्टोरी की शुरुआत 70 के दशक में हुई थी। बात ऐसी थी कि पंकज के पड़ोस में एक लड़की रहती थी जिसका नाम फरीदा था। पंकज उन्हें देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। फरीदा एक एयर होस्टेस थीं वहीं पंकज उस समय ग्रेजुएशन कर रहे थे।

पंकज उधास की पत्नी फरीदा।

पंकज उधास की पत्नी फरीदा।

पंकज के एक पड़ोसी दोस्त ने उनकी मुलाकात करवाई थी। दोनों में दोस्ती हुई और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। कुछ महीनों तक दोस्ती में रहने के बाद उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये थी कि दोनों का धर्म अलग था।

धर्म अलग होने के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ीं

धर्म अलग होने के कारण उनका रिश्ता आगे बढ़ने में कठिनाई आई। पंकज के घरवालों की तरफ से उतनी समस्या नहीं थी। लेकिन फरीदा के घरवालों को काफी ऐतराज था। वो इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसकी वजह ये थी कि उनकी पारसी कम्युनिटी में जाति से बाहर शादी करने पर पांबदी थी।

काफी इंतजार के बाद घरवालों की मर्जी से की थी शादी।

काफी इंतजार के बाद घरवालों की मर्जी से की थी शादी।

इस वजह से पंकज और फरीदा ने तय किया कि शादी तभी करेंगे, जब दोनों के पेरेंट्स का आशीर्वाद मिलेगा। दोनों ने कभी भी हार नहीं मानी। फरीदा के कहने पर पंकज उनके घर गए और उनके पिता से अपने रिश्ते की बात की। फरीदा के पिता रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर थे, इस वजह से पंकज बहुत डरे हुए थे, लेकिन उन्होंने अपनी बातों से उनका दिल जीत लिया।

आखिर में फरीदा के परिवार को मानना पड़ा। दोनों के घरवाले राजी हो गए और पंकज उधास ने 11 फरवरी 1982 को फरीदा से शादी कर ली। सालों से दोनों अपनी खुशहाल जिंदगी बसर कर रहे थे। लेकिन अब पंकज ने फरीदा का साथ छोड़ दिया। पकंज उदास और फरीदा की दो बेटियां है जिनका नाम रेवा उधास और नायाब उधास है।

कल यानी 26 फरवरी को पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी। सांस लेने में तकलीफ होने पर परिवार वालों ने उन्हें 10 दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां सोमवार सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

अपनी दोनों बेटियों के साथ पंकज उधास।

अपनी दोनों बेटियों के साथ पंकज उधास।

पंकज उधास का परिवार

बता दें, पंकज उधास के तीन भाई हैं। पंकज इन तीनों में सबसे छोटे थे। उनके दोनों भाई मनहर उधास और निर्मल उधास म्यूजिक फील्ड मे ही हैं। इसलिए पंकज का रुझान भी इसी तरफ गया। पंकज ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं। चिट्टी आई है गाना उनका अबतक के सबसे मशहूर गाने में से एक है।

पत्नी फरीदा के साथ पंकज उधास की पुरानी तस्वीर।

पत्नी फरीदा के साथ पंकज उधास की पुरानी तस्वीर।

‘आहट’ नाम से निकाला पहला एलबम

पंकज उधास ने 1980 में अपना पहला एलबम ‘आहट’ नाम से निकाला। पहला एलबम लॉन्च होते ही उन्हें बॉलीवुड से सिंगिंग के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने 1981 में एलबम ‘तरन्नुम’ और 1982 में ‘महफिल’ लॉन्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *