Numerology Horoscope 16 december 2023 future by date of birth ank jyotish

Numerology Horoscope 16 December 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 16 दिसंबर का दिन…

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव  भरा होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। धन या व्यापार से जुड़े फैसले अभी टाल दें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। धैर्य और शांत दिमाग से काम करें। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। दोस्तों और परिजनों का सपोर्ट मिलेगा।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 के जातकों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। परिवार संग मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यापार में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 के जातकों का दिन मिला जुला रहने वाला है। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। कारोबार में मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगा। काम को सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल होगा।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 के जातकों का दिन बहुत लकी रहने वाला है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। फैमिली ट्रिप का प्लान बन सकता है।  परिवार में खुशनुमा माहौल होगा। समाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे।

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 के लोगों का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए कार्यों की जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।  व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। घर में मेहमान का आगमन से खुशियों का माहौल होगा। 

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 के लोगों के जीवन में खुशनुमा माहौल होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज धार्मिक कार्यों आपकी रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा और चिंतामुक्त जीवन गुजारेंगे।

मूलांक 7 : आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकते हैं। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। शत्रु एक्टिव रहेंगे, जिससे थोड़ी डिस्टर्बेंस हो सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तनाव से दूर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 के जातकों को जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई बड़ा आर्थिक फैसले लें। नए कार्यों की शुरुआत करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मांगे। हानि-लाभ का आंकलन करने के बाद ही कोई डिसीजन लें। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। साथी से बहस करने से बचें।

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 के जातकों का दिन नौकरी-कारोबार में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा ना करें। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। आज नए कार्यों की शुरुआत से बचें और अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *