Nora Fatehi Deepfake Video Controversy; Rashmika Mandanna | Delhi Police | नोरा ने खुद शेयर किया अपना डीपफेक वीडियो: बोलीं- शॉकिंग, यह मैं नहीं हूं, रश्मिका ने दिल्ली पुलिस को कहा धन्यवाद

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, आलिया भट्‌ट और काजोल समेत कई एक्ट्रेसेस के बाद अब नोरा फतेही का डीप फेक वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा जैसी दिखने वाली एक महिला एंड ऑफ सीजन सेल को प्रमोट करती नजर आ रही है।

नोरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यह स्टोरी शेयर करते हुए इस डीपफेक वीडियो की जानकारी दी है।

नोरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यह स्टोरी शेयर करते हुए इस डीपफेक वीडियो की जानकारी दी है।

इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर बताया फेक
नोरा ने इस फोटो और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा, ‘शॉक्ड, यह मैं नहीं हूं।’ एक्ट्रेस ने इसे फेक बताया। इस वीडियो में एक महिला एकदम नोरा जैसी आवाज में बोलते हुए किसी फैशन ब्रैंड की सेल को प्रमोट कर रही है। वह महिला देखने में भी काफी हद तक नोरा जैसी ही दिखती है।

इस फेक वीडियो में नजर आने वाली लड़की सिर्फ नोरा जैसी दिख रही है। असल में यह नोरा नहीं हैं।

इस फेक वीडियो में नजर आने वाली लड़की सिर्फ नोरा जैसी दिख रही है। असल में यह नोरा नहीं हैं।

पेज पर मौजूद हैं नोरा के और भी फोटो-वीडियोज
इस फैशन ब्रैंड के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नोरा के कई फोटाेज और वीडियोज अपलोड किए गए हैं। हालांकि, उनमें से किसी में भी ना तो नोरा को टैग किया गया है और ना ही कहीं नोरा ने उस कंपनी के साथ कोलैबोरेट किया है। ऐसे में साफ है कि इस अकाउंट के जरिए ऑनलाइन गारमेंट्स बेचने के नाम पर ठगी की जा रही है।

रश्मिका ने दिल्ली पुलिस को कहा धन्यवाद
दूसरी तरफ शनिवार को दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले के मुख्य आरोपी 24 साल के इंजीनियर ईमानी नवीन को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसके बाद रश्मिका मंदाना ने दिल्ली पुलिस को शुक्रिया अदा किया है। रश्मिका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘इस केस के आरोपियों को पकड़ने के लिए मैं दिल्ली पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। मैं उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जो इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे और मेरी मदद की।’

रश्मिका ने इंस्टा स्टोरी के जरिए दिल्ली पुलिस को इस केस में मदद करने के लिए थैंक्स कहा।

रश्मिका ने इंस्टा स्टोरी के जरिए दिल्ली पुलिस को इस केस में मदद करने के लिए थैंक्स कहा।

एक्ट्रेस ने यूथ को भी दिया मैसेज
अपनी इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने यूथ को एक मैसेज देते हुए कहा, ‘लड़के और लड़कियां ध्यान से सुन लें अगर आपकी तस्वीर का इस्तेमाल किसी भी तरह से इमेज खराब करने में किया जा रहा है, तो ये एक दम गलत। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे केस में कौन साथ दे सकता है, जो एक्शन लेने में आपकी हर संभव मदद करेंगे।’

इस वीडियो में नजर आने वाली ओरिजिनल लड़की का नाम जारा पटेल था, जिसके चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था।

इस वीडियो में नजर आने वाली ओरिजिनल लड़की का नाम जारा पटेल था, जिसके चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था।

नवंबर 2023 में वायरल हुआ था रश्मिका का डीपफेक वीडियो
रश्मिका का डीपफेक वीडियो नवंबर 2023 में वायरल हुआ था। इसमें एक महिला लिफ्ट में एंटर करती नजर आ रही थी जो देखने में तो बिल्कुल रश्मिका जैसी लगती थी। हालांकि यह महिला रश्मिका नहीं बल्कि जारा पटेल नाम की एक लड़की थी, जिसके चेहरे को बदलकर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। ALT न्यूज के एक जर्नलिस्ट ने डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद इसका खुलासा किया था।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस के हत्थे चढ़ा इंजीनियर, फॉलोअर्स बढ़ाना और पैसे कमाना था मकसद

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने इसके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की IFSO साइबर क्राइम यूनिट ने आंध्र प्रदेश से 24 साल पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *