No Smoking Day 2024 | आज है No Smoking Day 2024, जानिए कब शुरू हुई यह मुहिम और क्या है इस साल की थीम

No Smoking Day 2024, Health News

ध्रूमपान निषेध दिवस 2024 (सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: क्या आप जानते हैं ‘धूम्रपान’ (smoking) दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य खतरों में से एक है, जो हर साल लाखों लोगों के मौत का मुख्य कारण बनता है? यह सिर्फ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का ही नहीं, बल्कि हृदय रोग, स्ट्रोक, और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बनता है।

ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल मार्च महीने के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस यानी ‘नो स्मोकिंग डे’ (No Smoking Day 2024) मनाया जाता है। धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बताने और धूम्रपान छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस साल धूम्रपान निषेध दिवस 13 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। आज धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आइए जानें धूम्रपान निषेध दिवस पहली बार कब मनाया गया और इससे होने वाले दुष्प्रभावों और बचाव-

क्या है साल 2024 की थीम

साल 2024 की थीम ‘बच्चों को तंबाकू प्रोडक्ट्स से बचाना’ है। धूम्रपान निषेध दिवस पहली बार साल 1984 में आयरलैंड गणराज्य में मनाया गया था। दूसरे बुधवार के दिन शुरू होने से पहले यह मार्च के पहले बुधवार को मनाया जाता था। समय के साथ यह दूसरे बुधवार को मनाया जाने लगा। इसके बाद से यूनाइटेड किंगडम समेत कई देशों में यह एक वार्षिक कार्यक्रम की तरह मनाया जाता है।आपको बता दें, 1920 दशक के सालों में चिकित्सा रिपोर्ट्स ने धूम्रपान को कैंसर और अन्य बीमारियों के साथ जोड़ा था। शोधकर्ताओं के मुताबिक धूम्रपान निषेध दिवस कारगर साबित हुआ है। देखा गया है कि इस दिन दस लोगों में से कम से कम एक व्यक्ति धूम्रपान छोड़ता है।

80 लाख लोगों की होती हैं मौत

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, तंबाकू से हर साल 80 लाख लोगों की मौतें होती हैं। सिगरेट पीना खुद की हत्या करना जैसा है। धूम्रपान करने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। धूम्रपान करने वाले लोगों के संपर्क में आने से भी अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। तंबाकू के सेवन से दुनियाभर में हर साल 80 लाख से ज्यादा मौतें होती हैं।

आप अपने जीवनशैली में करें इस तरह बदलाव-

जानकारों के अनुसार, ‘निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी’ उन शुरुआती चीजों में से एक है जिनसे लोग धूम्रपान छोड़ने की शुरुआत करते हैं। निकोटिन गम या पैच उनकी लालसा को कम करने में मदद करता है। लेकिन, फिर भी आपका शरीर निकोटिन की मांग करता है जिसके लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें

हर किसी के अपने ट्रिगर पॉइंट होते हैं, जो धूम्रपान की इच्छा को जन्म देते हैं। ऐसे में अगर आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, तो इन ट्रिगर्स से बचना सबसे अच्छा है। उदाहरण के लिए, पार्टियों में जाना या लंबे समय तक फोन पर बात करना या तनाव अक्सर धूम्रपान करने की इच्छा को ट्रिगर करता है। कोशिश करें ऐसे माहौल से बचें।

No Smoking Day 2024, Lifestyle News

                                                                           धूम्रपान निषेध दिवस 2024 (सोशल मीडिया)

परिवार और दोस्तों का समर्थन जरूरी

परिवार और दोस्तों का समर्थन इस प्रक्रिया के दौरान बेहद आवश्यक है। अगर आप धूम्रपान छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपने करीबियों के साथ इसे साझा करें और उन्हें भी अपनी जर्नी का हिस्सा बनने के लिए कहें। प्यार और समर्थन हमेशा आपको एक लंबा रास्ता तय करने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आपको ज्यादा दिक्कत महसूस हो रही है, तो एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं।

दिनचर्या करें निर्धारित

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, तो आप शारीरिक गतिविधियों में लिप्त रहें और अपने ध्यान को भटकाने की कोशिश करें। एक दिनचर्या निर्धारित करें और उसी के अनुसार शारीरिक गतिविधि को शामिल करें।

चाहे टहलना, दौड़ना या फिर कोई अन्य व्यायाम या जिम जाना जिसमें भी आप सहज महसूस करें उसे करना शुरू करें। शारीरिक गतिविधियां न केवल आपको फायदा देंगी बल्कि ध्यान भटकाने में भी मदद करेंगी। इसके अलावा, आप अपने खान पान का भी विशेष ध्यान रखें। अपने आहार में अधिक सब्जियों और फलों को शामिल करना शुरू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *