Site icon News Sagment

Nick Jonas Mumbai Concert Viral Video; Jonas Brothers | Kevin And Joe | जोनस ब्रदर्स ने इंडिया में पहली बार किया परफॉर्म: निक बोले- इस देश से मेरा गहरा कनेक्शन; क्राउड ने जीजू बुलाकर किया चीयर

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इन दिनों इंडिया टूर पर हैं। उन्होंने शनिवार को मुंबई में हुए लोलापलूजा इवेंट में परफॉर्म किया। इस मौके पर निक के साथ उनके दोनों भाई केविन और जाेए जाेनस भी मौजूद रहे। यह पहली बार था जब जोनस ब्रदर्स ने इंडिया में परफॉर्म किया है।

स्टेज पर परफॉर्म करते निक, जोए और केविन जोनस।

स्टेज पर ‘तू मान मेरी जान..’ भी गायाइवेंट में स्टेज पर परफॉर्म कर रहे निक को इंडियन क्राउड ने जीजू-जीजू बुलाकर चीयर भी किया। इस परफॉर्म के दौरान निक ने सिंगर किंग का मशहूर गाना ‘तू मान मेरी जान..’ भी गाया। जोनस ब्रदर्स की परफॉर्मेंस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

इस दौरान इंडियन क्राउड निक को जीजू बोलकर चीयर करती नजर आई।

निक बोले- संगीत सेरेमनी की परफॉर्म काउंट नहीं की जाएगी
इवेंट के दौरान निक ने स्टेज से मजाक करते हुए कहा, ‘यह इंडिया में हमारी पहली परफॉर्मेंस हैं। संगीत में दी गई परफॉर्मेंस काउंट नहीं की जाएगी।’ इससे पहले निक ने 2018 में जोधपुर में हुई अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म किया था। निक ने इस मौके पर स्टेज से यह भी कहा कि एक परिवार की तरह उनका इस देश से बहुत ही गहरा कनेक्शन है।

कॉन्सर्ट के बाद जोनस ब्रदर्स, नताशा पूनावाला की पार्टी में नजर आए। यहां सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा जैसे सेलेब्स ने उन्हें जॉइन किया।

आज परफॉर्म करेंगे के-पॉप स्टार जैक्सन वांग
मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में चल रहे इस दो दिन के म्यूजिकल इवेंट में आज के-पॉप स्टार जैक्सन वांग परफॉर्म करेंगे। वो पहली बार मुंबई आए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो इंडियन फैंस से घिरे नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version