New generation Hyundai Creta teaser released, booking started | न्यू जनरेशन हुंडई क्रेटा का टीजर जारी, बुकिंग शुरू: कॉसमेटिक अपडेट्स के साथ 16 जनवरी को होगी लॉन्च, ग्रैंड विटारा से होगा मुकाबला

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हुंडई मोटर इंडिया ने आज न्यू जनरेशन मिड साइज SUV क्रेटा का पहला ऑफिशियल टीजर जारी किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। बायर्स इसे 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑशियल डीलरशिप से या ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं।

दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी फेसलिफ्टेड क्रेटा को 16 जनवरी 2024 को लॉन्च करेगी। यह 7 वैरिएंट्स- E, EX, S, S(O), SX, SX टेक और SX (O) में आएगी। हुंडई ने सेकेंड जनरेशन क्रेटा को भारत में 2020 में लॉन्च किया था और इसके बाद अब थर्ड जनरेशन में इसे पहला बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।

इसकी कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कार का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से रहेगा।

2024 हुंडई क्रेटा : डिजाइन और कलर ऑप्शन
टीजर में इसके कुछ डिजाइन अपडेट की जानकारी मिली है। हुंडई ने नई क्रेटा को ‘सेंसुइस स्पोर्टीनेस’ डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है और इसके फ्रंट में H-शेप के LED DRL’s स्ट्रिप, नई और स्प्लिट क्वाड-बीम हेडलाइट सेटअप (वर्टिकल पोजिशन), नई बड़ी रेडिएटर ग्रिल और नया बंपर दिया गया है।

टीजर में रियर की साफ झलक दिख रही है और इसमें न्यू डिजाइन टेलगेट, कनेक्टेड LED टेललैंप और दो एल शेप्ड LED DRL’s पेटर्न दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वैरिएंट स्पेसिफिक बैजिंग और नया बंपर भी मिलेगा। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील को छोड़कर ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएंगे।

अपकमिंग हुंडई क्रेटा 6 मोनो-टोन कलर ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें रोबस्ट एमराल्ड पर्ल (नया), फिएरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट और टाइटन ग्रे शामिल हैं। इसके अलावा एक डुअल-टोन कलर ऑप्शन- ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट मिलेगा। कुल मिलाकर SUV अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक भारी दिख रही है और इसका लुक पहले से ज्यादा बोल्ड हो गया है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *