नई दिल्ली8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस साल 9.23 बिलियन डॉलर (करीब ₹76.83 हजार करोड़) बढ़ी है। ब्लूमबर्ग रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, 96.3 बिलियन डॉलर (करीब 8.16 लाख करोड़) की नेटवर्थ के साथ अंबानी सबसे अमीर भारतीय और दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
वहीं, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की नेटवर्थ में इस साल 36.2 बिलियन डॉलर (करीब 3.01 लाख करोड़) की गिरावट आई है। वह 84.3 बिलियन डॉलर (करीब 7.01 लाख करोड़) की नेटवर्थ के साथ भारत के दूसरे और दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में आने के बाद अडाणी की नेटवर्थ में गिरावट आई है। इसमें उन पर कंपनी के शेयरों को मैनिपुलेट करने सहित कई आरोप लगाए गए थे।

अंबानी की जितनी कुल संपत्ति, इस साल उतनी मस्क की बढ़ चुकी
टेस्ला के CEO एलन मस्क की संपत्ति इस साल करीब 8 लाख करोड़ बढ़ चुकी है, जो मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति के बराबर है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, इस साल मस्क की नेटवर्थ 7.65 लाख करोड़ बढ़कर 19.06 लाख करोड़ है। ब्लूमबर्ग रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के टॉप 10 में एक भी भारतीय नहीं हैं।
