Mp Budget Session 2024 Live Updates Cm Mohan Yadav Bjp Congress Candidates Nomination For Rajya Sabha – Amar Ujala Hindi News Live

10:52 AM, 14-Feb-2024

सिंघार ने उठाए भाजपा के नामों पर सवाल

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एल मुरुगन को उम्मीदवार बनाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या मध्य प्रदेश में भाजपा को उम्मीदवार नहीं मिले? बाहर के लोगों को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की सूची भी चंद मिनट में आएगी। सदन में कांग्रेस बुधवार को ओला-पाला का मुद्दा उठाएगी। जहां किसानों को नुकसान हुआ है, वहां तत्काल सर्वे कराया जाए और मुआवजा दिया जाए। वहीं, उप-नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि हम कोई भाजपा के पिछलग्गू थोड़ी ना है। चुनाव आयोग ने एक तारीख तय की है, जो होगी उस हिसाब से उम्मीदवार घोषित करेंगे। हमारी पार्टी अपने हिसाब से काम करती है।

10:51 AM, 14-Feb-2024


मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार।
– फोटो : अमर उजाला

कौन हैं भाजपा के उम्मीदवारः

  • एल मुरुगनः केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। सात जुलाई 2021 को उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वे भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे। मुरुगन ने 2011 और 2021 में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हारे थे। हालांकि, मद्रास हाईकोर्ट में भारत सरकार के स्थायी वकील बने। 2017 में उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 12 मार्च 2020 को उन्हें भाजपा तमिलनाडु इकाई का प्रमुख बनाया गया। वह अरुंथथियार समुदाय से इस पद को संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं। वह इस समय मध्य प्रदेश का ही प्रतिनिधित्व राज्यसभा में कर रहे थे। 
  • उमेश नाथ महाराजः अखिल भारतीय वाल्मिकी सनातन धर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि समाज के धर्मगुरु बालयोगी उमेश नाथ महाराज के भक्त मध्य प्रदेश और राजस्थान में फैले हैं। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान माहौल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 
  • माया नारोलियाः मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। 
  • बंसीलाल गुर्जरः भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। 

10:26 AM, 14-Feb-2024

MP Budget Session Live: राज्यसभा के लिए भाजपा के चार उम्मीदवार घोषित, कांग्रेस के नाम का इंतजार

भाजपा ने मध्य प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य की कुल पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसमें भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक सीट पर जीत पक्की है। पांचवीं सीट के लिए कशमकश रहेगी। भाजपा ने डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल उम्मीदवार का इंतजार है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *