ऐप पर पढ़ें
Motorola स्मार्टफोन यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने एक पुराना फोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट जारी कर दिया है। हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 30 Ultra की। यह फोन 200 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ आता है। इसने 2022 में वैश्विक बाजारों में शुरुआत की थी। इसे आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को पिछले साल एंड्रॉयड 13 पर अपडेट किया गया था। अब, एज 30 अल्ट्रा को एक और बड़ा ओएस अपडेट मिल रहा है। डिवाइस को अब नए Android 14 OS मिल रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…
Motorola Edge 30 Ultra में मिला Android 14
मोटोरोला, लैटिन अमेरिका और यूरोप में एज 30 अल्ट्रा यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 14 अपडेट जारी कर रहा है। सॉफ्टवेयर अपडेट में फर्मवेयर बिल्ड नंबर U1SQ34.52-21-1 है। इसे ओवर-द-एयर जारी किया जा रहा है और डाउनलोड फाइल का साइज 1.45GB है। अपडेट को वाईफाई या स्टेबल नेटवर्क कनेक्टिविटी पर डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किया गया है और इसलिए इसे सभी एज 30 अल्ट्रा यूनिट्स तक पहुंचने में समय लग सकता है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि, एंड्रॉयड 14 अपडेट का विस्तार अन्य बाजारों में भी जारी किया जा सकता है। आप सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट पर टैप करके अपडेट के लिए मैनुअली चेक कर सकते हैं।
नए अपडेट में क्या-क्या नया मिलेगा
मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा पर एंड्रॉयड 14 अपडेट अलग-अलग नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स लाता है। एडिशनल कलर ऑप्शन, नए सिस्टम फॉन्ट्स, एक डिटेल बैटरी सेटिंग्स पेज, इम्प्रूव्ड प्राइवेसी और सिक्योरिटी, वेबकैम के रूप में फोन का उपयोग करने की क्षमता और बहुत कुछ के साथ नए मोनोक्रोम थीम भी है।
पिछले महीने, मोटोरोला ने पहले ही एंड्रॉयड 14 अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल डिवाइसेस की लिस्ट कंफर्म कर दी थी। एज 30 अल्ट्रा लिस्ट में नया है। इससे पहले, लेनोवो के स्वामित्व वाले ब्रांड ने G53, Edge+ 2023 और Edge 40 Pro स्मार्टफोन के लिए OS अपडेट जारी किया था।