Moon Sniper Lands on Moon | चांद पर पहुंचा जापान, स्पेसक्राफ्ट ‘मून स्नाइपर’ की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग

Japan's spacecraft 'Moon Sniper' successfully lands on the Moon

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: जापान का आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। देश के अंतरिक्ष यान ‘मून स्नाइपर’ ने चंद्रमा सफल लैंडिग कर ली है। इस सफलता के बाद जापान चांद पर सफलतापूर्वक स्पेसक्राफ्ट भेजने वाला पांचवां देश बन गया है। इससे पहले यह उपलब्धि भारत, रूस, अमेरिका और चीन ने हासिल की है। बता दें कि जापान ने 7 सितंबर को अपना मिशन लॉन्च किया था। 4 महीने से ज्यादा की यात्रा के बाद यह लैंडर चांद पर पहुंच गया है।

‘मून स्नाइपर’ की सफलता पूर्वक चांद पर लैंडिग के बाद जापानी स्पेस एजेंसी JAXA ने कहा कि लैंडिग के लिए उसने 6000X4000 इलाजा खोजा था। JAXA ने इसे इलाके में अपने स्लिम मून मिशन की लैंडिग की। उन्होंने यह भी कहा कि उसका टारगेट स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग खोजे गए इलाके में ही करना था। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *