Miss World 2023 Finale Mumbai LIVE Photos Update; India Sini Shetty | Karan Johar | मिस वर्ल्ड फिनाले की शुरूआत हुई: 112 कंटेस्टेंट्स के बीच ताज जीतने की होड़; 100 देशों में सीधा प्रसारण

मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत की तरफ से सिनी शेट्टी सहित दुनियाभर की 112 कंटेस्टेंट्स के बीच 71वें मिस वर्ल्ड का ताज जीतने की होड़ है।  - Dainik Bhaskar

भारत की तरफ से सिनी शेट्टी सहित दुनियाभर की 112 कंटेस्टेंट्स के बीच 71वें मिस वर्ल्ड का ताज जीतने की होड़ है। 

मिस वर्ल्ड-2023 के फिनाले की शुरुआत हो चुकी है। यह इवेंट मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इसमें फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। सिनी शेट्टी सहित दुनियाभर की 112 कंटेस्टेंट्स के बीच 71वें मिस वर्ल्ड का ताज जीतने की होड़ है।

यह फिनाले जियो वर्ल्ड सेंटर के जैस्मिन हॉलवे में आयोजित किया जा रहा है, जहां एक साथ 25 हजार लोगों के बैठने की सुविधा है। 100 से ज्यादा देशों में फिनाले का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इवेंट के लिए भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन और स्पेन के करीब 500 लोगों ने कड़ी मेहनत की है।

लाइव अपडेट्स

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस विनर मुन्नवर फारुकी भी नजर आए

बिग बॉस सीजन-17 के विनर मुन्नवर फारुकी भी इवेंट में शामिल होने आए हैं।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शो के होस्ट करण जौहर पहुंचे

इवेंट को होस्ट करने करण जौहर भी जियो कंन्वेशन सेंटर पहुंच चुके हैं।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचे

टीम इंडिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भी जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं।

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कृति सेनन भी गेस्ट के तौर पर शिरकत कर रही हैं

एक्ट्रेस कृति सेनन भी इवेंट में पहुंची हैं। उन्होंने इस दौरान ग्रीन ड्रेस कैरी किया।

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमृता फडणवीस भी पहुंची हैं

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी इवेंट में शिरकत कर रही हैं।

01:10 PM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इवेंट में पहुंचीं

साउथ और हिंदी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इवेंट अटेंड करने पहुंच चुकी हैं।

01:08 PM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

करण जौहर शो होस्ट करेंगे, सिंगर शान परफॉर्म करेंगे

मिस वर्ल्ड-2023 की होस्टिंग फेमस फिल्म मेकर करण जौहर कर रहे हैं। सिंगर शान इवेंट में म्यूजिकल परफॉर्मेंस देंगे।

11:53 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

मिस वर्ल्ड-2023 फिनाले की खास बातें

11:52 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

6 राउंड में चुनी जाएंगी विनर

11:48 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

भारत के खाते में 6 बार आया मिस वर्ल्ड का खिताब

11:45 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

1996 में भारत को पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी मिली

1991 में लिबरलाइजेशन के बाद भारतीय बाजार तेजी से बढ़ रहा था। उसी वक्त 1994 में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन ने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। भारत में ये दो अवॉर्ड आने के बाद मिस वर्ल्ड की पॉपुलैरिटी देश में और ज्यादा बढ़ गई।

1996 में पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का मौका भारत को मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन बेंगलुरु में किया गया था।

11:44 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

भारत को मेजबानी मिलने पर कर्नाटक में आंदोलन हुए थे

भारत को मेजबानी मिलते ही कर्नाटक में आंदोलन शुरू हो गए। एक तरफ फेमिनिस्ट महिलाओं का कहना था कि इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता से बड़ी संख्या में महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश होती है। महिला संगठन से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी कि अगर यह आयोजन हुआ तो वे आत्मदाह कर लेंगी।

दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज की संस्कृति और सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी। मिस वर्ल्ड को पूंजीवादी ताकतों का कार्यक्रम बताते हुए कर्नाटक किसान संघ के अध्यक्ष एमडी नजुंदास्वामी ने कहा कि आयोजक नहीं माने तो कार्यक्रम के स्टेज को आग के हवाले कर दिया जाएगा। प्रदर्शन इतना ज्यादा उग्र हो गया कि मिस वर्ल्ड में होने वाली प्रतियोगिताओं में से एक स्विम सूट कॉम्पिटिशन को बेंगलुरु के बजाय सेशेल्स में कराया गया।

कुछ इस तरह बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के खिलाफ विरोध हुआ था।

कुछ इस तरह बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के खिलाफ विरोध हुआ था।

11:25 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

स्वीडन की किकी हकसन ने 1951 में पहली मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था

11:24 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

ब्रिटन में पहली बार हुआ था मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन

1951 में पहली बार मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता की मेजबानी ब्रिटेन ने की थी। 1951 में इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। इसके बाद हर साल इस कार्यक्रम को कराने का फैसला लिया गया। टीवी की शुरुआत होने के बाद इस कार्यक्रम की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई।

08:43 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

भीड़ जुटाने के मकसद से शुरू हुआ था मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट

सेकेंड वर्ल्ड वॉर के कुछ सालों बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा ‘ब्रिटेन महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता था। इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी लंदन की कंपनी मक्का लिमिटेड के पास थी। इस कंपनी के पब्लिसिटी डायरेक्टर इरिक मोर्ले ज्यादा से ज्यादा भीड़ जमा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट कराने का फैसला किया। यहीं से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता कराने की शुरुआत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *