Mi Vs Dc Ipl Live Score: Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Today Ipl Match Scorecard Updates – Amar Ujala Hindi News Live

06:01 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: पावरप्ले खत्म

दिल्ली ने पावरप्ले में यानी शुरुआती छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 46 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 27 रन और अभिषेक पोरेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली को एकमात्र झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा है। वह 10 रन बनाकर आउट हुए।

05:47 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: दिल्ली को पहला झटका

दिल्ली को 22 के स्कोर पर पहला झटका लगा। डेविड वॉर्नर आठ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने हार्दिक के हाथों कैच कराया। फिलहाल पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 24 रन है।

05:38 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। दो ओवर के बाद उनका स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। फिलहाल पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं।

05:15 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: मुंबई ने दिल्ली के सामने 235 रन का लक्ष्य रखा

मुंबई ने दिल्ली के सामने 235 रन का लक्ष्य दिया है। एमआई की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए हैं। रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में 32 रन बटोरे। उन्होंने एनरिक  नॉर्त्जे के इस ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाए। एक छक्के में तो गेंद स्टेडियम के छत पर जा गिरी। शेफर्ड 10 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, टिम डेविड ने 21 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। वहीं, शेफर्ड ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। दोनों ने 13 गेंद में 53 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने एक विकेट गंवाकर 96 रन बनाए। यह वानखेड़े में मुंबई का हाईएस्ट टोटल भी है। नॉर्त्जे ने चार ओवर में दो विकेट लिए और 65 रन खर्च किए।

05:01 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: मुंबई को पांचवां झटका

मुंबई इंडियंस को 18वें ओवर में  181 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कप्तान हार्दिक पांड्या को एनरिक नॉर्त्जे ने फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच कराया। वह 33 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बना सके। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 183 रन है। फिलहाल टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं।

04:50 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: हार्दिक-डेविड क्रीज पर

16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 150 रन है। फिलहाल टिम डेविड 13 रन और हार्दिक पांड्या 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित और ईशन के आउट होने के बाद से मुंबई का पारी धीमी पड़ गई है। कभी 10 के ऊपर से रन बना रहे मुंबई का मौजूदा रन रेट नौ के आसपास है।

04:31 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: मुंबई को चौथा झटका

मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर में चौथा झटका लगा। खलील अहमद ने तिलक वर्मा को अक्षर के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 123 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और टिम डेविड क्रीज पर हैं। इससे पहले रोहित 49, ईशान 42 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार खाता भी नहीं खोल सके।

04:19 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: ईशान किशन भी आउट

मुंबई इंडियंस को 111 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। ईशान किशन 23 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर ने अपनी गेंद पर उनका बेहतरीन कैच लपका। फिलहाल हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। 

04:07 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: मुंबई को दूसरा झटका

आठवें ओवर में 81 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना कैच आउट हुए। उन्हें नॉर्त्जे ने फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार का यह इस सीजन का पहला मैच था। इससे पहले सातवें ओवर में रोहित 49 रन बनाकर आउट हुए थे। नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 92 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या नौ रन और ईशान किशन 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

04:01 PM, 07-Apr-2024

MI vs DC Live: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को सातवें ओवर में 80 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। वह 27 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन क्रीज पर हैं। सूर्या इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *