
दिल्ली में सर्दी का सितम जारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के बीच हाड़ कंपाने वाली ठंड ने गुरुवार को लोगों को दिनभर ठिठुराया। करीब 11 साल बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 12 डिग्री तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। आने वाले दिनों में हवाओं के रुख में बदलाव से राहत की उम्मीद है। संभावना है कि अधिकतम में बढ़त हो सकती है। आठ जनवरी से हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावनाएं बन रही हैं। बारिश के बाद तापमान में कुछ सुधार हो सकता है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त होगी।