maruti, hyundai and tata lowest selling car in january 2024, ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

हर महीने जब सेल्स डेटा आता है तब कई कंपनियों के कुछ मॉडल टॉप करते हैं, तो कुछ मॉडल लिस्ट में सबसे नीचे रहते हैं। अक्सर हम उन कारों का जिक्र हमेशा करते हैं जो टॉप करती हैं। कम बिकने वाली कारों की चर्चा कोई नहीं करता। या यूं कहा जाए कि जिनकी सेल्स एवरेज यानी 2000 से 3000 यूनिट के बीच रहती है उनकी चर्चा कम होती है। हम यहां पर आपके लिए मारुति, हुंडई और टाटा की इन्हीं कारों को लेकर आए हैं जिनकी डिमांड काफी कम है। ताकि आपको इनकी सेल्स रिपोर्ट का पता हो। तो चलिए शुरुआत देश की नबंर-1 कार कंपनी मारुति की कारों से करते हैं।

मारुति की जनवरी सेल्स की बात करें तो उसके लिए सबसे कम बिकने वाले 4 मॉडल रहे। इसमें इग्निस की 2,598 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 5,842 यूनिट का था। यानी इसकी 3,244 यूनिट कम बिकीं। इनविक्टो की 496 यूनिट बिकीं। सियाज की 363 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 1,000 यूनिट का था। यानी इसकी 637 यूनिट कम बिकीं। जिम्नी की 163 यूनिट बिकीं। ये लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर रही।

1 यूनिट बिकने वाली इस कार को मिली 28800% की ग्रोथ, लेकिन दूसरे मॉडल को सिर्फ 61 लोगों ने खरीदा

अब बात करें हुंडई की सेल्स की तो जनवरी में हुंडई की 5 कार सबसे कम बिकीं। वरना की 2,172 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 995 यूनिट का था। यानी इसकी 1,177 यूनिट ज्यादा बिकीं। अल्काजार की 1,827 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 1,537 यूनिट का था। यानी इसकी 290 यूनिट ज्यादा बिकीं। टक्सन की 183 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 180 यूनिट का था। यानी इसकी 3 यूनिट ज्यादा बिकीं। कोना की 102 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 40 यूनिट का था। यानी इसकी 62 यूनिट ज्यादा बिकीं। आयोनिक 5 की 95 यूनिट बिकीं।

क्रेटा-वेन्यू से पिटने वाली ये कार, हुंडई के सभी मॉडल पर पड़ी भारी; वरना, i20, ऑरा की कर दी हवा टाइट

अब बात करें टाटा मोटर्स की तो इसके लिए सबसे कम बिकने वाली कारों में 3 मॉडल शामिल रहे। सफारी की 2,893 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 1,032 यूनिट का था। यानी इसकी 1,861 यूनिट ज्यादा बिकीं। हैरियर की 2,626 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 1,572  यूनिट का था। यानी इसकी 1,054 यूनिट ज्यादा बिकीं। टिगोर की 1,539 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 3,106 यूनिट का था। यानी इसकी 1,567 यूनिट कम बिकीं। 

ग्राफिक: नरेंद्र जिझोतिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *