Mahindra XUV700 to get new petrol automatic option on base MX variant check details here, ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) को खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि XUV700 को अब एक नया और सस्ता वैरिएंट मिल गया है। महिंद्रा ने पुष्टि की है कि एंट्री-लेवल MX वैरिएंट के साथ अब एक नया बेस पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट मिलने के लिए पूरी तरह तैयार है। XUV700 MX पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा, जबकि SUV में AX3 वैरिएंट के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध है। नई XUV700 MX पेट्रोल ऑटोमैटिक के साथ 5-सीटर लेआउट को बरकरार रखते हुए अधिक किफायती मूल्य पर आने की उम्मीद है।

टूटे सारे रिकॉर्ड! ₹6 लाख की इस SUV को ताबड़तोड़ 1 लाख लोगों ने खरीदा, कंपनी ने खुश होकर लॉन्च किया ये नया प्लेटफॉर्म

₹16 लाख से कम होगी कीमत

उम्मीद है कि महिंद्रा XUV700 MX पेट्रोल AT की कीमत ₹16 लाख (एक्स-शोरूम) से कम होगी, जो अधिक खरीदारों को समान प्राइस टैग में कई कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में बड़ी एसयूवी को देखने के लिए इंस्पायर कर सकती है। XUV700 MX पेट्रोल MT की कीमत ₹13.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, जिससे ऑटोमैटिक वैरिएंट लगभग ₹2 लाख महंगी हो जाएगी। यह XUV700 AX3 पेट्रोल ऑटोमैटिक की तुलना में काफी अधिक किफायती होगी, जिसकी कीमत ₹18.19 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

एडवांस फीचर्स से लैस

एंट्री-लेवल वैरिएंट होने के बावजूद XUV700 MX फीचर के मामले में एडवांस फीचर्स से लैस है। इसमें 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो (वायर्ड) के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार-स्पीकर साउंड है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक ORVM, फॉलो-मी-होम हेडलैंप और चाइल्ड सीटों के लिए ISOFIX एंकर माउंट मिलेगा। खास रूप से MX ट्रिम 17 इंच के स्टील व्हील्स पर चलती है, जबकि XUV700 के टॉप वैरिएंट में अलॉय व्हील्स देखे जा सकते हैं।

20 लाख के अंदर ऑटोमैटिक वैरिएंट

जो ग्राहक अपने बजट को ₹20 लाख (ऑन-रोड) से अधिक नहीं बढ़ाना चाहते हैं और वो XUV700 की तलाश कर रहे हैं, वे इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट ले सकते हैं। लॉन्च होने पर XUV700 MT पेट्रोल AT किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन, होंडा एलिवेट को टक्कर देगी। 

यह भी पढ़ें-फौरन लपक लीजिए! 418km तक दौड़ने वाली इस इलेक्ट्रिक कार पर आई 2.35 लाख तक की छूट, 28 मिनट में हो जाएगी चार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *