Mahindra XUV700 open bookings stand at 35000 units in February 2024 check all details here, ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

महिंद्रा (Mahindra) ने फरवरी 2024 के लिए पेंडिंग ऑर्डरों की अपनी अपडेटेड लिस्ट का खुलासा कर दिया है। ब्रांड के पास वर्तमान में 2.26 लाख से अधिक बुकिंग है, जिनकी डिलीवरी पूरे भारत में पूरा किया जाना बाकी है। इसके साथ ही महिंद्रा को हर महीने 50,000 नई बुकिंग मिल रही है, जबकि कैंसिलेशन की संख्या इनमें से लगभग 10 प्रतिशत ही है। फरवरी 2024 में महिंद्रा XUV700 की भी तगड़ी डिमांड रही। इसको 35,000 यूनिट की ओपन बुकिंग मिली। भारत में XUV700 की कीमतें 13.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं। मॉडल को हाल ही में MY24 अपडेट प्राप्त हुआ है। आइए इसके बारे में जरा विस्तार से जानते हैं।

इस SUV के 71,000 ऑर्डर पेंडिंग, 52 हफ्ते तक पहुंचा वेटिंग पीरियड, लेकिन फिर भी सबको यही चाहिए

XUV700 के 35,000 ऑर्डर पेंडिंग

लॉन्चिंग के बाद से ही भारतीय बाजार में XUV700 की बंपर डिमांड है। महिंद्रा की इस लोकप्रिय एसयूवी का क्रेज ऐसा है कि कंपनी के कुल 2.26 लाख पेंडिंग ऑर्डर में अकेले XUV700 के 35,000 यूनिट की डिलीवरी करनी है। फरवरी 2024 तक मॉडल को हर महीने औसतन 7,000 फ्रेश बुकिंग मिलती है।

महिंद्रा XUV700 को मिला अपडेट

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) को पिछले महीने MY24 अपडेट मिला था, जिसमें कंपनी ने इसको नए कलर ऑप्शन, नए फीचर्स और सेकेंड लाइन के लिए न्यू कैप्टन सीट लेआउट जैसे कई बदलाव किए थे। कंपनी जल्द ही एक नया एंट्री-लेवल पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट भी पेश कर सकती है, जिसकी जानकारी हाल ही में लीक हुई थी।

XUV700 का सस्ता वैरिएंट

महिंद्रा ने पुष्टि की है कि एंट्री-लेवल MX वैरिएंट के साथ अब XUV700 का एक नया बेस पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट मिलने के लिए पूरी तरह तैयार है। XUV700 MX पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा, जबकि SUV में AX3 वैरिएंट के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध है। नई XUV700 MX पेट्रोल ऑटोमैटिक के साथ 5-सीटर लेआउट को बरकरार रखते हुए अधिक किफायती मूल्य पर आने की उम्मीद है।

मारुति अर्टिगा से भी सस्ती इस 7-सीटर ने कर दिया कमाल, कीमत ₹6.33 लाख; ग्राहकों ने इतना खरीदा कि बन गई कंपनी की नंबर–1 कार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *