Site icon News Sagment

Mahindra XUV e8 spotted ahead of December 2024 launch check its all details here, ऑटो न्यूज

Mahindra XUV e8 spotted ahead of December 2024 launch check its all details here, ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

भारतीय बाजार में महिंद्रा ने हाल ही में XUV400 Pro लॉन्च की है। इसके बाद अब ब्रांड ने भारतीय बाजार के लिए कई नई इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना बनाई है। अपकमिंग XUV.e8 को भारतीय बाजार में हाल ही में टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। इसे XUV700 का टेस्टिंग म्यूल इलेक्ट्रिक वैरिएंट माना जा सकता है। इसको हाल ही में महिंद्रा के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में देखा गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

मारुति अर्टिगा छोड़ इस 7-सीटर कार पर टूटे लोग, जनवरी में बढ़ा वेटिंग पीरियड; इसे घर लाने के लिए करना होगा 30 हफ्ते का इंतजार

XUV.e8 प्रोटोटाइप

इसके टीजर इमेज से पता चलता है कि यह काफी हद तक महिंद्रा द्वारा पेश की गई XUV.e8 प्रोटोटाइप जैसी दिखती है। लेकिन, कार के अलॉय व्हील नए हैं। कार को एयरोडायनामिक बनाने के लिए डिजाइन में बदलाव किया गया है। इस इमेज में एसयूवी का रियर हिस्सा नजर नहीं आ रहा है। इसके बम्पर के पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। इसमें एक नया एयर डैम और हेडलैम्प्स के लिए व्होल है।

INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली ईवी

XUV.e8 न्यू INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 4,740mm, 1,900mm और 1,760mm होगी। इसका व्हीलबेस 2,762mm का होगा। महिंद्रा (Mahindra) XUV.e8 दिसंबर 2024 में लॉन्च होने वाली है।

व्हीकल टू लोड टेक्नोलॉजी से लैस होगी ये ईवी

यह प्लेटफॉर्म दो प्रकार के बैटरी पैक ब्लेड और प्रिजमैटिक को सपोर्ट करता है। बैटरी पैक की बात करें तो यह 60-80 kWh बैटरी पैक के साथ आएगी। यह 175 किलोवाट की दर से फास्ट चार्जिंग करने में सक्षम होगी। इसके अलावा बैटरी को 30 मिनट से भी कम समय में 80 प्रतिशत तक तेजी से चार्ज किया जा सकता है। महिंद्रा इसमें व्हीकल टू लोड (V2L) टेक भी प्रदान करेगी, जिसका अर्थ है कि इस इलेक्ट्रिक वाहन से किसी अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल या गैजेट को चार्ज किया जा सकता है।।

अचानक सस्ती हुईं इस कंपनी की बाइक्स, कीमत में लगभग 50 हजार की कटौती; यहां जानिए लेटेस्ट कीमत

Exit mobile version