Mahindra Sales Breakup Jan 2024 Scorpio XUV700 Bolero XUV400 EV Marazzo check all details here, ऑटो न्यूज

भारतीय ऑटो बाजार में महिंद्रा जनवरी 2024 में मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स के बाद चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता बनकर उभरी। जनवरी 2023 में महिंद्रा कंपनी ने साल-दर-साल (YoY) बिक्री में 30% की वृद्धि दर्ज की है। जनवरी 2023 में 33,040 यूनिट की तुलना में पिछले महीने जनवरी 2023 में कुल 43,068 यूनिट्स बेची गईं। इसके अलावा महीने-दर-महीने (MoM) बिक्री में दिसंबर 2023 में बेची गई 35,171 यूनिट की तुलना में जनवरी 2024 में 22% का सुधार हुआ।

7-सीटर छोड़ इस 8-सीटर कार पर टूट पड़े लोग, 52 हफ्ते पहुंचा वेटिंग पीरियड; नहीं थम रही इसकी डिमांड

जनवरी 2024 में महिंद्रा का बिक्री प्रदर्शन 

महिंद्रा स्कॉर्पियो/N सीरीज सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल के रूप में उभरी। जनवरी 2024 में इसकी बिक्री 14,293 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल के इसी महीने में 8,715 यूनिट से 64% की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाती है। इसके अलावा इस महीने में 26% MoM वृद्धि देखी गई, जो दिसंबर 2023 में 11,355 यूनिट से ऊपर चढ़ गई। खास रूप से इस आंकड़े में स्कॉर्पियो-N वैरिएंट की बिक्री शामिल है, जिसने जुलाई 2022 में लॉन्च होने के बाद से 1 लाख यूनिट की बिक्री का एक माइलस्टोन हासिल किया है।

दूसरा स्थान महिंद्रा बोलेरो

दूसरा स्थान हासिल करने वाली महिंद्रा बोलेरो रही, जिसकी बिक्री में सालाना आधार पर 16% की बढ़ोतरी हुई। जनवरी 2023 में 8,574 यूनिट्स की तुलना में जनवरी 2024 में इस मॉडल ने कुल 9,964 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। मासिक बिक्री में भी 25% का महत्वपूर्ण सुधार हुआ, जिसकी बिक्री दिसंबर 2023 में 7,995 यूनिट थी।

महिंद्रा XUV700 की बिक्री

महिंद्रा XUV700 ने जनवरी 2024 में 7,206 यूनिट्स की बिक्री के साथ 25% की सालाना वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा इस मॉडल ने 23% की मासिक वृद्धि दर्ज की। महिंद्रा के इस मॉडल ने जनवरी 2023 में 5,787 यूनिट्स और दिसंबर 2023 में 5,881 यूनिट्स की वृद्धि दर्ज की थी।

महिंद्रा थार की मांग में वृद्धि

महिंद्रा थार की डिमांड में वृद्धि देखी गई, जिसने सालाना आधार पर 37% की वृद्धि हासिल की। जनवरी 2024 में 6,059 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जनवरी 2023 में 4,410 यूनिट से ज्यादा थी। 2020 में लॉन्च होने के बाद से थार द्वारा दर्ज की गई यह अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री थी। 

अन्य महिंद्रा मॉडल और उनकी बिक्री

बिक्री लिस्ट में और नीचे महिंद्रा XUV300 थी, जिसकी बिक्री में सालाना आधार पर 11% की गिरावट देखी गई। जनवरी 2023 में 5,390 यूनिट्स की तुलना में जनवरी 2024 में इसकी कुल 4,817 यूनिट सेल हुई। हालांकि, मॉडल ने दिसंबर 2023 में बेची गई 3,550 यूनिट की तुलना में 36% की मासिक वृद्धि दर्ज की।

XUV400 की बिक्री

XUV400 ने प्रभावशाली 30% की मासिक वृद्धि दर्ज की। पिछले महीने इसने 697 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो दिसंबर 2023 में 535 यूनिट्स थीं। हाल ही में कंपनी ने इसका फेसलिफ्टेड वैरिएंट लॉन्च किया है।

मराज़ो की बिक्री में कमी

पिछले महीने महिंद्रा मराजो की बिक्री में कमी देखी गई। इसकी बिक्री जनवरी 2024 में 80% गिरकर केवल 32 यूनिट रह गई। पिछले साल जनवरी 2023 में इसकी 164 यूनिट्स बिकी थी। वहीं, दिसंबर 2023 में इसकी 62 यूनिट सेल हुई थी, जो 48% की मासिक गिरावट थी।

 

देश की इस नंबर-1 SUV खरीदने को लगी लंबी लाइन, डिमांड ऐसी कि 7 महीने पहुंचा वेटिंग पीरियड; नहीं कम हो रहे इसके ग्राहक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *