Mahindra & Mahindra Bajaj Auto February Cars Sales Report 2024 | महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी में 72,923 गाड़ियां बेची: बजाज ऑटो ने 3.46 लाख गाड़ियों की सेल की, सालाना आधार पर 24% की ग्रोथ

नई दिल्ली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश की लीडिंग ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार (1 मार्च) को अपने फरवरी के सेल्स के आंकड़े जारी किए हैं। इस साल फरवरी में कंपनी ने 24% ग्रोथ के साथ टोटल 72,923 गाड़ियां बेची हैं। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में M&M ने भारतीय बाजार में 42,401 व्हील्स सेल किए हैं।

वहीं, टाटा मोटर्स ने 86,406 व्हीकल फरवरी में बेचे हैं। बजाज ऑटो के सेल में फरवरी 2023 की तुलना में 24% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने फरवरी 2024 में टोटल 3.46 लाख गाड़ियां बेची हैं। रॉयल एनफील्ड बाइक बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स ने 75,935 टू-व्हीलर्स की सेल की है।

टाटा ने 1 फरवरी से बढ़ाए थे पैसेंजर व्हीकल के दाम
टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की कारों की कीमत 1 फरवरी 2024 से बढ़ा दिया था। इसमें कंपनी की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल है। कंपनी ने बताया कि सभी व्हीकल की एवरेज कीमत में 0.7% तक की बढ़ौतरी की जाएगी। टाटा मोटर्स इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी की भरपाई करने के लिए यह कदम उठा रही है।

यह खबर भी पढ़ें…

जनवरी-2024 से महंगी होंगी मारुति, ऑडी और टाटा की गाड़ियां: इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कंपनियों ने लिया फैसला, मारुति ने तीसरी बार बढ़ाए दाम

साल के आखिर में लगभग सभी कार कंपनियां नए साल से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान करती हैं। आज (27 नवंबर) मारुति सुजुकी के बाद टाटा मोटर्स और ऑडी ने भी अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *