महाराष्ट्र (Maharashtra) ने 2023 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में सबसे ज्यादा पैसेंजर वाहनों की बिक्री दर्ज की थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने खुलासा किया है कि महाराष्ट्र ने पिछले कैलेंडर इयर की चौथी तिमाही में 121,030 यूनिट पैसेंजर वाहनों की बिक्री दर्ज की है। 101,568 यूनिट्स की पैसेंजर व्हीकल बिक्री के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद गुजरात और कर्नाटक रहे, जिन्होंने क्रमशः 85,599 यूनिट्स और 71,549 यूनिट की बिक्री की है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
ग्राहकों की पहली पसंद बन गई रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिल, फिर टूटा बुलेट का नंबर-1 बनने वाला सपना
SIAM ने बताया कि कुल वाहन बिक्री में उत्तर प्रदेश टॉप पर रहा, उसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु रहे। कथित तौर पर उत्तर प्रदेश में पिछली तिमाही में पैसेंजर, दोपहिया, तिपहिया और कॉमर्शियल वाहनों की कुल 822,472 यूनिट्स की बिक्री हुई। सियाम के आंकड़ों से पता चला है कि पिछली तिमाही में चार कैटेगिरी में 688,192 यूनिट्स के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर था। इसके बाद 421,026 यूनिट्स के साथ गुजरात और 419,189 यूनिट के साथ तमिलनाडु थी।
इसी तरह दोपहिया वाहन कैटेगिरी में भी उत्तर प्रदेश रहा। इस राज्य में कुल 673,962 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद महाराष्ट्र है, जहां इसी अवधि के दौरान 515,612 यूनिट्स बेची गईं। अक्टूबर-दिसंबर 2023 के दौरान क्रमशः 335,478 यूनिट्स और 324,918 यूनिट्स के दोपहिया वाहनों की बिक्री के साथ मध्य प्रदेश और तमिलनाडु चार्ट में तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
सियाम (SIAM) ने आगे बताया कि इस तिमाही में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 23,859 यूनिट तिपहिया वाहन बेचे गए, इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार का स्थान रहा, जहां क्रमशः 20,495 यूनिट, 19,743 यूनिट और 14,955 यूनिट बेची गईं। कॉमर्शियल वाहनों की श्रेणी में भी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की तरह महाराष्ट्र 31,055 यूनिट्स के साथ टॉप पर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक हैं, जहां क्रमशः 23,083 यूनिट, 20,391 यूनिट और 16,966 यूनिट्स की बिक्री हुई।