Maharashtra Bhushan Award | दिग्गज मराठी एक्टर अशोक सराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, CM एकनाथ शिंदे का ऐलान

Ashok Saraf and Eknath Shinde

Loading

मुंबई. मराठी और हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ (Ashok Saraf) को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (Maharashtra Bhushan Award) से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मंगलवार को यह घोषणा की। साथ ही उन्होंने अशोक सराफ से बातचीत कर उन्हें बधाई भी दी। सीएम ने कहा कि अशोक सराफ ने न सिर्फ कॉमेडी की बल्कि गंभीर से लेकर खलनायक प्रवृत्ति तक के कई अभिनय किए और दर्शकों के दिलों पर राज किया।

CMO ने एक्स पर कहा, “मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि दिग्गज मराठी फिल्म और थिएटर अभिनेता अशोक सराफ को कला के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए वर्ष 2023 के प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अशोक सराफ से बात की और उन्हें बधाई भी दी।”

अशोक सराफ की गिनती मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने कई मराठी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की, जिसके चलते उन्होंने यह खास मुकाम हासिल किया है। मराठी फिल्मों में उनकी और लक्ष्मीकांत बेर्डे की जोड़ी बहुत लोकप्रिय थी। हालही में वे रितेश देशमुख की फिल्म ‘वेड’ में नजर आए थे। फिलहाल वे ‘शेंटिमेंटल’ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। सराफ ने बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी काफी पसंद किया गया है।सराफ ने हिंदी टीवी सीरियल ‘हम पांच’ और ‘डोंट वरी में काम किया है।

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि अशोक सराफ के पिता नहीं चाहते थे कि अशोक सराफ नाटकों में काम करें। अशोक सराफ के पिता चाहते थे कि वह खूब पढ़ाई करें और फिर कोई अच्छी नौकरी करें। जिसके बाद उन्होंने एक सरकारी बैंक में काम भी किया लेकिन एक्टिंग में उनकी रुचि ख़त्म नहीं हुई। फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्होंने कुछ सालों तक एक बैंक में काम किया। सराफ 1969 से फिल्म और टेलीविजन उद्योग में काम कर रहे हैं। उन्होंने 250 से अधिक मराठी फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें से 100 से अधिक व्यावसायिक रूप से सफल रहीं। उन्होंने ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1969 में मराठी फिल्म ‘जानकी’ से की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *