ऐप पर पढ़ें
Lohri 2024 Date : हर साल जनवरी महीने में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से सिख समुदाय द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन लोग शाम को आग का अलाव लगाया जाता है। अलाव के चारों ओर लोग एकत्रित होते हैं और अग्निदेव को मूंगफली, खील, चिक्की और गेहूं की बालिायां अर्पित करते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2024 में लोहड़ी पर्व की सही डेट, मुहूर्त और महत्व…
लोहड़ी कब है ?
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 43 को सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में जाएंगे। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनाया जाएगा। वहीं, मकर संक्रांति से 1 दिन पहले लोहड़ी मनाया जाता है। इसलिए 14 जनवरी 2024 को लोहड़ी मनाया जाएगा।
लोहड़ी पर्व का शुभ मुहूर्त : पंचांग के अनुसार, इस साल 13 जनवरी 2024 को लोहड़ी है। इस दिन प्रदोष काल लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और रात को 8 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगा।
लोहड़ी पर्व का धार्मिक महत्व : सिख समुदाय में लोहड़ी पर्व का बड़ा महत्व है। यह पर्व किसानों के लिए बेहद खास होता है। लोहड़ी के दिन सूर्यदेव और अग्नि देवता की पूजा का विधान है। इस दिन किसान अच्छी फसल की कामना करते हुए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं। लोहड़ी के दिन ही किसान अपने फसल की कटाई शुरू करते हैं। महिलाएं लोकगीत गाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन अग्निदेव की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।