Site icon News Sagment

Lenovo introduced transparent laptop at Mobile World Congress | MWC में लेनोवो ने पेश किया पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप: मोटोरोला ने फोल्डेबल फोन पेश किया, सैमसंग ने हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस रिंग की अनवील

बार्सिलोना13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में दुनियाभर की स्मार्टफोन ब्रांड अपने-अपने प्रोडक्ट्स को शोकेश और लॉन्च कर रही हैं। इसमें लेनोवो ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप ‘लेनोवो थिंकबुक ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले’ शोकेश किया है।

इसके अलावा मोटोरोला ने एक फोल्डेबल फोन पेश किया है, जो पूरी तरह से राउंड फोल्ड हो सकता है। सैमसंग ने गैलेक्सी रिंग अनवील किया है। वनप्लस ने वॉच-2 और लेनोवो ने ट्रांसपेरेंट लैपटॉप पेश किया है।

इवेंट में शाओमी ने शाओमी SU7 कार भी पेश किया। यह इवेंट 26 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगा। इस इवेंट में पेश किए गए कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

मोटोरोला फोल्डेबल फोन
अमेरिकी टेक कंपनी ​​​​​​मोटोरोला ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह अब तक आए किसी भी फोल्डेबल फोन की तुलना में ज्यादा फोल्ड हो सकता है। इस फोन की शेप में आप अपने हिसाब से बदलाव कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसे घड़ी की तरह अपनी हथेली में भी पहन सकते हैं।

लेनोवो थिंकबुक ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले लैपटॉप
लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप ‘लेनोवो थिंकबुक ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले’ शोकेश किया है। यह 17.3 इंच के बॉर्डर-लेस डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी ट्रांसपेरेंसी 55% है।

इसमें 720 पिक्सल रेजोल्यूश के साथ माइक्रो-LED स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। लैपटॉप में ट्रांसपेरेंट की-बोर्ड एरिया भी दिया गया है, जिसमें एक फ्लोटिंग फुटपैड डिजाइन है।

ने पेश किया ‘शाओमी SU7’ कार
चाइनिज टेक कंपनी और स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने शाओमी SU7 कार के इनोवेशन डिजाइन को पेश किया है। कंपनी का दावा है यह कार एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर का रेज देगी।

कंपनी ने इसके अलावा शाओमी 14 और शाओमी 14 अल्ट्रा स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। समार्टफोन 7 मार्च को भारत में लॉन्च होगी। यहां इसकी प्राइस 40,000 रुपए तक हो सकती है।

चाइनिज टेक कंपनी और स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने शाओमी SU7 कार के इनोवेशन डिजाइन को पेश किया है।

वनप्लस वॉच 2
MWC में वनप्लस ने वनप्लस वॉच-2 अनवील किया। इसमें 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटने 600 निट्स है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टवॉच क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन W5 SoC पर रन करता है।

स्मार्टवॉच में 500mAh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के दावा के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर 100 घंटे तक पावर बैकअप देगी। यह 7.5W VOOC चार्जिंग सपोर्ट से 60 मिनट में फुल चार्ज होगी। भारत में इसकी प्राइस 22,999 रुपए है।

वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप प्रोडक्ट वनप्लस वॉच 2 को पेश किया है। यह गूगल के वियर OS से पावर्ड है। 4 मार्च से कंपनी इसकी सेल शुरू करेगी।

सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी रिंग
साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने MWC में पहली बार गैलेक्सी रिंग पेश की है। यह हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसे 3 कलर और 9 साइज में पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

खबरें और भी हैं…
Exit mobile version