लैंड रोवर (Land Rover) की प्रमुख एसयूवी रेंज रोवर 2025 में इलेक्ट्रिक वैरिएंट में लॉन्च होगी। कंपनी ताबड़तोड़ तरीके से इसकी पूरी तैयारी कर रही है। इस लक्जरी ईवी की लॉन्चिंग अभी भी लगभग एक साल दूर है। लेकिन, लोग अभी से ही इसके दीवाने हो गए हैं। जी हां, क्योंकि लैंड रोवर का कहना है कि उसके पास पहले से ही दुनिया भर में 16,000 से अधिक इच्छुक खरीदार हैं, जो इस ईवी मॉडल का इंतजार कर रहे हैं। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के लिए ऑर्डर बुकिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी।
इंतजार खत्म! सस्ते में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक लूना, सिंगल चार्ज में 110km दौड़ जाएगी
यह पहली बैटरी से चलने वाली रेंज रोवर एसयूवी होगी। इसे मौजूदा मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा, जो पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट पर बेस्ड है। नई रेंज रोवर को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के हिसाब से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। लैंड रोवर के प्रोडक्ट इंजीनियरिंग हेड थॉमस मुलर ने पहले कहा था कि रेंज रोवर V8 मोटर से लैस होगी।
ICE मॉडल की तरह ही पावरफुल होगी ईवी
रेंज रोवर ईवी कुछ खास एलीमेंट के साथ लंबे व्हीलबेस वैरिएंट के समान होगी। यह मॉडल 800-वोल्ट आर्किटेक्चर का यूज करेगा, जो एसयूवी में अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग लाएगा। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक अपने ICE मॉडल की तरह ही पावरफुल होगी। आधिकारिक तौर पर खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि 2025 रेंज रोवर ईवी दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ आएगी। उम्मीद है कि इसमें मिलने वाला मोटर 500BHP की पावर और 1,000nm तक का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। दोनों मोटर ऑल-व्हील ड्राइव मोड के साथा आएगा।
यूके में गीगा फैक्ट्री का निर्माण
लैंड रोवर यूके में रेंज रोवर ईवी को तैयार करेगा, जिसे दुनिया भर के बाजारों में निर्यात किया जाएगा। लैंड रोवर शुरुआत में किसी थर्ड पार्टी से बैटरी खरीदकर गाड़ी में लगाएगी और बाद में टाटा पर स्विच करेगी। कंपनी इसके लिए यूके में 5 बिलियन डॉलर की 40-गीगावाट बैटरी सेल गीगा फैक्ट्री का निर्माण कर रही है।
एसयूवी पर लंबा वेटिंग
उम्मीद है कि रेंज रोवर इलेक्ट्रिक अपनी वैश्विक शुरुआत के तुरंत बाद भारत आएगी। यह ब्रांड की नई प्रमुख पेशकश होगी। खरीदारों की रुचि को देखा जाए, तो लक्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी पर लंबा वेटिंग देखने को मिल सकता है।
लूट लो ऑफर! फौरन उठा लीजिए नई हुंडई वरना, फिर नहीं आएगा ऐसा डिस्काउंट; अभी काफी सस्ते में मिल रही