lamborghini india sells more than 100 units of cars in India for the first time, ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

पिछले साल यानी 2023 में भारत में लग्जरी कारों की खूब बिक्री हुई है। इस लिस्ट में लैंबॉर्गिनी (Lamborghini India) भी अब शामिल हो गई है। कंपनी ने भारत में पहली बार 100 से अधिक कारों की बिक्री की। जबकि यही आंकड़ा साल 2022 में 92 यूनिट्स थी। यानी कि साल 2023 में लैंबॉर्गिनी इंडिया की बिक्री में 12 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, मर्सिडीज-बेंज इंडिया, बीएमडब्ल्यू इंडिया और ऑडी इंडिया ने भी पिछले साल बिक्री में बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं कार बिक्री के बारे में विस्तार से।

बेच दी 10000 से अधिक यूनिट्स कार

बता दें कि ग्लोबली लैंबॉर्गिनी ने पिछले साल 10,000 से अधिक कारों की बिक्री की है। कंपनी ने साल 2022 की तुलना में 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 10,112 यूनिट्स कार बिक्री की है। इस शानदार बिक्री के बाद लैंबॉर्गिनी के अध्यक्ष और सीईओ स्टीफन विंकेलमैन ने टिप्पणी की है कि, “10000 कार डिलीवरी के आंकड़े को पार करना पूरी कंपनी के लिए गर्व की बात है। लेकिन हमेशा की तरह हम साल 2024 में भी इस परफॉर्मेंस को बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।”

 

अमेरिका में बिकी सबसे अधिक कार

लैंबॉर्गिनी ने यूरोप में साल 2022 की तुलना में कुल 3,987 कारों के साथ 14 पर्सेंट की वृद्धि देखी गई। जबकि अमेरिका में बिक्री में 9 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। कंपनी नें पिछले साल जर्मनी में 961 यूनिट्स, चीन में 845 यूनिट्स, यूनाइटेड किंगडम में 801 यूनिट्स, जापान में 660 यूनिट्स, मध्य पूर्व में 496 यूनिट्स और दक्षिण कोरिया में 434 यूनिट्स बिक्री की। इसके अलावा, कंपनी ने भारत में 103 यूनिट्स कार की बिक्री की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *