Kiara Advani In Don 3 | ‘Don 3’ में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी कियारा आडवाणी, मेकर्स ने किया ऐलान

‘Don 3’ में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी कियारा आडवाणी, मेकर्स ने किया ऐलान

Loading

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ‘डॉन 3’ लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने डॉन यूनिवर्स में एक्ट्रेस का स्वागत करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर फरहान अख्तर को कियारा इस रोल के लिए परफेक्ट लगीं। कियारा भी इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। अब तक फैंस कियारा को रोमांटिक, इंटेंस और कॉमिक जॉनर में देख चुके हैं। अब एक्ट्रेस ‘डॉन 3’ से एक्शन फिल्मों में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। फैंस का मानना है कि कियारा इस जॉनर में भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होंगी।

यह भी पढ़ें

‘डॉन 3’ को लेकर सोमवार को मेकर्स की ओर से बड़ा ऐलान किया गया। इसके बाद से ही फैंस कियारा की एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लोग लगातार एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी फ्रेश जोड़ी देखना वाकई मजेदार होने वाला है। रणवीर और कियारा दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। ये फ्रेश जोड़ी दर्शकों का कितना मनोरंजन करेगी ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ‘डॉन 3’ का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *