Keshav Maharaj Video; South African Player On Ram Mandir Pran Pratishtha | अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज ने दी राम मंदिर की शुभकामनाएं: वीडियो पोस्टकर कहा- ‘नमस्ते, आप सबको राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं’

नई दिल्ली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने अपने देशवासियों को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- ‘आप सबको नमस्ते… साउथ अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय की ओर से आप सब लोगों को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं।’

33 साल के इस स्पिनर ने वीडियो में उन्होंने कहा- ‘ईश्वर आप सभी को शांति और सद्भाव प्रदान करे।’ महाराज के इस वीडियो को भारतीय फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

भारतीय दौरे पर मंदिरों में पूजा करते नजर आते हैं महाराज
केशव महाराज अकसर मदिरों में पूजा-अर्चना करते देखे जाते हैं। पिछले दिनों केशव महाराज ने भारत के मंदिरों में पूजा की थी। वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने भारत को श्री पद्मनाभेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

केशव महाराज ने 23 सितंबर को यह तस्वीर सोशल मीडिया में डाली। तब वे श्री पद्मनाभेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे।

केशव महाराज ने 23 सितंबर को यह तस्वीर सोशल मीडिया में डाली। तब वे श्री पद्मनाभेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे।

केशव जब-जब मैदान पर आते हैं, राम सिया राम गाना बचता है
केशव को हनुमानजी के भक्त हैं। इसलिए वे जब-जब मैदान पर आते हैं, DJ पर भगवान राम से जुड़े गाने बजने लगते हैं। भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर भी ऐसा ही हुआ, जब केपटाउन टेस्ट के दौरान वे जब-जब स्ट्राइक पर आए, तब-तब मैदान पर राम सिया राम… गाना बजा। इस दौरान दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हाथ जोड़ कर खड़े दिखे।

जब केशव से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- ‘मैंने ही मैदान पर गाना बजाने वाली महिला DJ से जय श्री राम बजाने के लिए कहा था। भगवान मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। जब भी मुझे कुछ ऐसा करने का मौका मिलता है, मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे खिलाड़ियों का सम्मान भी मिलता है। धर्म और संस्कृति का सम्मान करना महत्वपूर्ण है, लेकिन स्टेडियम में ‘राम सिया राम’ को बजते हुए सुनना अच्छा लगता है।’

यह फोटो भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए केपटाउन टेस्ट का है।

यह फोटो भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए केपटाउन टेस्ट का है।

कुंबले और वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंचे
भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर निकलते अनिल कुंबेल।

लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर निकलते अनिल कुंबेल।

कई क्रिकेटर्स को मिला आमंत्रण
राम मंदिर ट्रस्ट ने आधा दर्जन से अधिक क्रिकेटर्स को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण भेजा है। इसमें दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *