Karan Johar will host the 71st Miss World pageant | करण जौहर करेंगे 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट को होस्ट: 28 साल बाद भारत में होगा फिनाले, 9 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा समारोह

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत मिस वर्ल्ड पेजेंट को होस्ट करने की तैयारी कर रहा है। ये कॉम्पिटिशन भारत में 28 साल के बाद होने जा रहा है। इससे पहले ये कॉम्पिटिशन 1996 में बैंगलोर में हुआ था। इस बार ये पेजेंट फिल्म मेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। होस्टिंग में उनका साथ मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग भी देती नजर आएंगी।

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

मिस वर्ल्ड पेजेंट का ये 71वां साल होगा। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 9 मार्च को समारोह का आयोजन किया जाएगा। जियो वर्ल्ड सेंटर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है। अक्सर यहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े-बड़े इवेंट्स होते रहते हैं।

सिनी शेट्टी करेंगी भारत को रिप्रेजेंट
फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 कॉम्पिटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। हाल ही में सिनी ने मिस वर्ल्ड मिस पेजेंट के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा- वर्ल्ड का हमेशा उद्देश्य रहा है ब्यूटी विद आ पर्पज। यहां केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि उद्देश्य भी मायने रखता है। यही कारण है कि इन कॉम्पिटिशन्स में महिलाएं अपने मुद्दों के साथ खड़ी रहती हैं, जैसे- दुनिया भर में शांति फैलाना, ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना। मानवता के हित के लिए कुछ करना।

सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 कॉम्पिटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 कॉम्पिटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

कंटेस्टेंट के पास भारत को देखने का अच्छा मौका है
सिनी ने भारत के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा- भारत एक ऐसा देश है, जहां मॉर्डनाइजेशन और ट्रेडिशन का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इस बार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कंटेस्टेंट के लिए बहुत अच्छा अवसर होगा। उन्हें इस तरह के कल्चर और ट्रेडिशन को असल में देखने और एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा।

आत्मविश्वास को अहम मानती हैं सिनी
सोशल मीडिया के इस दौर में युवाओं को बहुत चैलेंजेज फेस करने पड़ते हैं। ऐसे में सिनी ने आत्मविश्वास को बहुत जरुरी बताया। उन्होंने कहा आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जो तभी आती है, जब आप शीशे में देखकर खुद से बात करते हैं। आप अपने आपसे कहते हैं कि आप जैसे हैं वैसे ही परफेक्ट हैं।

भारत की छह सुंदरियां बनीं मिस वर्ल्ड
भारत की छह सुंदरियां मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। 1997 में डायना हेडन ने ये ताज पहना। युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 2000 में प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *