13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

करण जौहर ने बीती रात एक पार्टी होस्ट की। पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। इस दौरान तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा, सोनम कपूर, अनिल कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स पार्टी में जाते दिखाई दिए। इस पार्टी के पीछे की खास वजह अब-तक सामने नहीं आई है। लेकिन लोगों का मानना है कि अमेजन प्राइम से जुड़ा कोई प्रोजेक्ट है, जिसके सिलसिले में पार्टी दी गई। दरअसल, सेलेब्स के अलावा माइक हॉपकिंस भी करण की पार्टी का हिस्सा बने। बता दें, माइक प्राइम वीडियो और अमेजन स्टूडियो के हेड हैं। पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी भी नजर आईं।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक साथ पहुंचे।

ऋचा चड्ढा और अली फजल भी साथ में पहुंचे। बता दें, कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

मलाइका अरोड़ा भी करण जौहर की पार्टी में जाती दिखीं।

मलाइका के साथ अर्जुन कपूर भी एक ही कार में जाते दिखे।

मिडी और हैट लुक में पार्टी में शामिल हुईं सोनम कपूर।

फराह खान भी करण की पार्टी के लिए जाती दिखीं।

राणा दग्गुबाती भी पार्टी में शामिल हुए।

डायना पेंटी भी पार्टी का हिस्सा बनीं।

करण जौहर की पार्टी में पहुंचे अनिल कपूर ।