- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Karan Johar Arrives At Siddharth Malhotra’s Birthday Party, Karan Johar, Siddharth Malhotra Birthday, Alia Bhatt Airport, Varun Dhawan , Jhanvi Kapoor
16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज सिद्धार्थ मल्होत्रा का 39वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी वाइफ कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर की। वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा रोमांटिक पोज देते दिखे। वहीं सिद्धार्थ की फोटोज से सजा हुआ केक भी नजर आया। कियारा ने कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे लव। बीती रात फिल्ममेकर करण जौहर को सिद्धार्थ के घर के बाहर स्पॉट किया गया। वहीं कियारा आडवाणी के पेरेंट्स भी बर्थडे पार्टी में जाते नजर आए। दोनों ने साथ में पोज भी दिया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का बर्थडे केक।
सिद्धार्थ ने 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2023 में उन्होंने कियारा आडवाणी से शादी की।
आलिया भट्ट इस साल ‘जिगरा’ में नजर आएंगी
आलिया भट्ट रात को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। एक्ट्रेस ब्लू को-ऑर्ड सेट में दिखीं। वे थोड़ी जल्दी में नजर आईं। आलिया भट्ट इस साल फिल्म ‘जिगरा’ से अपना एक्शन डेब्यू करेंगी। इस फिल्म को आलिया भट्ट, करण जौहर के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस करेंगी। दोनों का ये कोलैबोरेशन भी पहली बार होगा।

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ 27 सितंबर को रिलीज होगी।
वरुण धवन, जान्हवी और करण के साथ कॉन्फ्रेंस में पहुंचे
वरुण धवन फिल्मफेयर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। उनके साथ इवेंट में जान्हवी कपूर और करण जौहर भी दिखे। इवेंट में दीया जलाने से पहले वरुण जूते उतारते नजर आए।
करिश्मा कपूर दोस्तों के साथ स्पॉट हुईं
करिश्मा कपूर मुंबई के ‘मिजू’ रेस्टोरेंट से बाहर आते दिखीं। बता दें, ‘मिजू’ रेस्टोरेंट बांद्रा वेस्ट में लोकेटेड है। ‘मिजू’ में बी-टाउन सेलेब्स अक्सर नजर आते हैं और यहां का जापानी खाना काफी पॉपुलर है। करिश्मा अपनी दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट आई थीं।

करिश्मा कपूर ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आएंगी।
करिश्मा कपूर होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी लीड रोल में होंगी। ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा करिश्मा के पास अभिनय देव की ‘ब्राउन’ सीरीज भी पाइपलाइन में है जो अभीक बरुआ की किताब ‘द सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित होगी। इसमें सोनी राजदान, हेलेन और सूर्या शर्मा भी हैं।