Karan Adani will be MD of Adani Ports | अडाणी पोर्ट्स के MD होंगे करण अडाणी: गौतम अडाणी को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया, अश्वनी गुप्ता को CEO का पद

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने बुधवार को बोर्ड में बदलाव की घोषणा की। गौतम अडाणी को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, करण अडाणी को मैनेजिंग डायरेक्टर और अश्वनी गुप्ता को CEO नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बोर्ड ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपए जुटाने को भी मंजूरी दे दी है।

इंटरनल रीस्ट्रक्चरिंग के कारण, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नॉमिनेशन एंड रेमुनरेशन कमेटी की सिफारिश के आधार पर यह मंजूरी दी है:

  • कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम अडाणी को 4 जनवरी, 2024 से उनके वर्तमान कार्यकाल के अंत तक यानी 30 जून, 2027 तक ‘एग्जीक्यूटिव चेयरमैन’ के रूप में री-डेजिग्नेट किया गया है। उनकी नियुक्ति के अन्य नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
  • कंपनी के होल-टाइम डायरेक्टर और CEO करण अडाणी को 4 जनवरी, 2024 से उनके वर्तमान कार्यकाल के अंत तक यानी 23 मई, 2027 तक ‘मैनेजिंग डायरेक्टर’ के रूप में री-डेजिग्नेट किया गया है। उनकी नियुक्ति के अन्य नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
  • कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में नियुक्त किए गए अश्वनी गुप्ता 4 जनवरी, 2024 से अपना पद संभालेंगे। उन्हें होल-टाइम डायरेक्टर भी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। उनकी नियुक्ति शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है।

भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर है अडाणी ग्रुप
अडाणी पोर्ट भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर और एंड-टु-एंड लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर है। दो दशकों से भी कम समय में, इसने पूरे भारत में बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे और सेवाओं के एक पोर्टफोलियो का निर्माण, अधिग्रहण और विकास किया है।

इसके 13 पोर्ट और टर्मिनल देश की पोर्ट कैपेसिटी का करीब 24% का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसकी कैपेसिटी 580 MMTPA है। इसे 26 मई 1998 को इनकॉर्पोरेट किया गया था। पहले इसका नाम गुजरात अडाणी पोर्ट लिमिटेड (GAPL) था।

निसान मोटर्स में COO थे अश्विनी गुप्ता
अश्विनी गुप्ता निसान मोटर्स के जापान हेडक्वार्टर में ग्लोबल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में, निसान मोटर्स ने 3 साल की रिकॉर्ड अवधि में ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 300 मिलियन डॉलर के घाटे से 3 बिलियन डॉलर के ऑपरेटिंग प्रॉफिट का सफर तय किया।

गुप्ता ने रेनॉल्ट और मित्सुबिशी के साथ भी काम किया है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया है। इसके अलावा INSEAD से एक जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम भी पूरा किया है। उनकी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की भी स्ट्रान्ग फाउंडेशन है।

गौतम अडाणी के बेटे हैं करण अडाणी
करण अडाणी, गौतम अडाणी के बेटे हैं। उन्होंने अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने मुंद्रा पोट्स में ऑपरेशन की बारीकियों को सीखकर अपने करियर की शुरुआत की। 2009 से वह अडाणी ग्रुप के स्ट्रैटजिक डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *