नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (JNYSU) के चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को शुरू हो गया और 7,700 से अधिक पंजीकृत मतदाता वोट डाल सकते हैं। पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया जो दोपहर एक बजे तक चलेगा।
दूसरे चरण के लिए मतदान दोपहर ढाई बजे से 5.30 बजे तक जारी रहेगा। रात्रि नौ बजे मतगणना शुरू होगी और रविवार को परिणाम घोषित किये जाएंगे। मतदान के लिए विभिन्न अध्ययन केंद्रों में कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
#WATCH दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के मद्देनजर विश्वविद्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। pic.twitter.com/ZD19i07pkk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
जेएनयूएसयू के केंद्रीय पैनल के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं स्कूल काउंसिलर के लिए 42 लोग किस्मत आजमा रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव होते हैं।