Jiah Khan Birth Anniversary | अपनी पहली फिल्म से मशहूर हुईं जिया खान, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अपनी पहली फिल्म से मशहूर हुईं जिया खान, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Loading

मुंबई: 20 फरवरी 1988 को न्यूयॉर्क में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा, लेकिन उन्होंने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। जिया खान को अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान जैसे बड़े सितारों के साथ देखा गया था। जिया का असली नाम नफीसा खान था। जिया के पिता अली रिज़वी खान एक भारतीय-अमेरिकी हैं और मां राबिया अमीन एक प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेत्री हैं।

रंगीला देखकर हुई थी प्रभावित

छह साल की जिया खान राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ से इतनी प्रभावित हुईं कि इस फिल्म को देखने के बाद ही उन्होंने अभिनेत्री बनने का फैसला किया। जिया न सिर्फ एक एक्ट्रेस थीं बल्कि एक ओपेरा सिंगर भी थीं। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने छह पॉप गाने रिकॉर्ड किए थे। जिया को डांस का भी बहुत शौक था। एक्ट्रेस सालसा, जैज़, कथक, बैले, रेगे और बेली डांस भी करती थीं।

पहली ही फिल्म में बिग बी के साथ बोल्ड सीन

जिया ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ बोल्ड सीन देकर सभी को हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि जिया ने फिल्म ‘दिल’ में मनीषा कोइराला के बचपन का किरदार भी निभाया था। ‘निशब्द’ के बाद जिया खान आमिर खान जैसे स्टार के साथ फिल्म ‘गजनी’ में नजर आई थीं। इसके बाद जिया ने ‘हाउसफुल’ में काम किया। इसके बाद जिया कोई फिल्म नहीं कर सकीं।

पहली ही फिल्म के बाद सफल हो गई जिया

ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो कम उम्र में सफल हो जाते हैं और जिया खान ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं। अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली जिया खान ने सिर्फ 3 फिल्मों में काम किया। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत और अंत एक बड़े स्टार के साथ किया। अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित करने वाली जिया खान ने एक दिन अचानक आत्महत्या करके सभी को चौंका दिया।

डिप्रेशन के चलते किया सुसाइड

 3 जून 2013 को जिया ने अपने घर में फांसी लगाकर दुनिया को अलविदा कहा दिया। दरअसल, जिया के बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे आदित्य पंचोली के साथ अफेयर की खबरें थीं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उनकी मौत के बाद उनके घर से 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें सूरज पंचोली के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में जिया ने खुलकर बताया था। अपने सुसाइड नोट में जिया ने यह भी खुलासा किया था कि वह एक बार प्रेगनेंट हो गई थीं जिसके बाद सूरज पंचोली ने उनका अबॉर्शन कराया था। जिया ने सूरज पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस डिप्रेशन से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *