JEE Main 2024 Questions were asked from these topics in Mathematics section read analysis – JEE Main 2024: गणित के सेक्शन में पूछे गए थे इन टॉपिक्स से प्रश्न, छात्रों ने बताया लंबा था पेपर, पढ़ें एनालिसिस, Education News

ऐप पर पढ़ें

JEE Main Exam 2024 Shift 1 Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 अप्रैल, 2024 को जेईई मुख्य परीक्षा 2024 की शिफ्ट 1 परीक्षा संपन्न कर ली है। शिफ्ट 1 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। आइए जानते हैं, आज की परीक्षा कैसी रही और कौनसा सेक्शन रहा सबसे मुश्किल।

एक्सपर्ट का कहना है कि शिफ्ट 1 परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम था। फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान थे, जबकि मैथेमेटिक्स  का सेक्शन लंबा और  मुश्किल रहा था।

नेशनल अकेडमी डायरेक्टर, इंजीनियरिंग अजय कुमार शर्मा ने  यहां शिफ्ट 1 की परीक्षा के बारे में बताया है, आज की परीक्षा कैसी रही थी।

केमिस्ट्री- पेपर कुल मिलाकर एनसीईआरटी की किताबों पर आधारित था। पेपर में ज्यादातर प्रश्न ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से थे। कुछ प्रश्न फिजिकल केमिस्ट्री पर आधारित थे। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री सम बेसिक प्रिसिंपल थ्योरी और टेक्निकल, डी-ब्लॉक एलिमेंट्स,  हाइड्रोकार्बन जैसे प्रमुख अध्यायों से प्रश्न पूछे गए थे। ब्लॉक केमिस्ट्री सेक्शन कम  प्रश्न पूछे गए थे।


फिजिक्स- : बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अनुसार फिजिक्स का सेक्शन  आसान था। पेपर में मैकेनिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म, मॉडर्न फिजिक्स और सेमीकंडक्टर के प्रश्न थे। ज्यादातर प्रश्न 12वीं कक्षा के सिलेबस से पूछे गए थे। PYQ पेपर में भी थे। अच्छी संख्या में मॉक टेस्ट हल करना एक प्रभावी रणनीति साबित होगी।

मैथेमेटिक्स – छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर गणित का पेपर भी लंबा और पेचीदा था। पेपर में कैलकुलस, वेक्टर और 3डी, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री और प्रोबेबिलिटी के प्रश्न थे। कैलकुलस की तुलना में एलजेब्रा से अधिक प्रश्न पूछे गए थे। लगभग सभी विषयों को कवर किया गया। बता दें कल हुई जेईई मेन की पहली शिफ्ट में भी गणित सेक्शन में लैंदी प्रश्न पूछे गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *