Javed Akhtar Birthday Party Photos; Shabana Azmi Madhuri Dixit | Farhan Akhtar – Sonam Kapoor | जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी: अनिल कपूर बने होस्ट, सोनम और आनंद के PDA मोमेंट्स हुए कैप्चर, फरहान, शिबानी समेत अन्य सेलेब्स भी दिखे

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जावेद अख्तर ने बीती रात अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अनिल कपूर ने एक पार्टी होस्ट की जिसमें माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, फरहान अख्तर, बोनी कपूर, सोनम कपूर सहित अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए।

पार्टी में जावेद अख्तर वाइफ शबाना आजमी के साथ आए। जहां जावेद अख्तर ने मैरून कुर्ता और वेस्टकोट पहना। वहीं शबाना ब्लैक काफ्तान सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। पैपराजी ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां भी दीं।

माधुरी दीक्षित मिरर डिटेलिंग वाली येलो साड़ी पहने नजर आईं। साड़ी के ऊपर एक जैकेट पहनकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। मिनमल मेकअप और बालों को स्टाइलिश पोनीटेल में बांधते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिया। इस पार्टी के होस्ट अनिल कपूर ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में दिखे। पैपराजी ने उन्हें ‘कैप्टन रॉकी’ कहकर बुलाया। अनिल कपूर की आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ है। इस फिल्म में वे कैप्टन रॉकी का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ नजर आईं। जहां सोनम ब्लैक फेदर कोट पहने दिखीं। वहीं आनंद ब्राउन आउटफिट में नजर आए। दोनों के PDA मोमेंट्स कैप्चर हुए।

काफी समय बाद अनुपम खेर पब्लिक अपीयरेंस देते दिखे। उन्होंने पैपराजी से ‘जय श्री राम’ कहकर अभिनंदन किया। जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर वाइफ शिबानी दांडेकर के साथ स्पॉट किए गए। कपल हाथों में हाथ डाले दिखा। जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर मां हनी ईरानी के साथ स्पॉट हुईं। इनके अलावा इस बर्थडे पार्टी में दिव्या दत्ता, हर्षवर्धन कपूर, बोनी कपूर, और फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर भी नजर आए।
फोटोज देखें..

माधुरी दीक्षित जल्द ही डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में जज बनीं नजर आएंगी।

माधुरी दीक्षित जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में जज बनीं नजर आएंगी।

फरहान अख्तर ने साल 2022 में शिबानी दांडेकर के साथ शादी की।

फरहान अख्तर ने साल 2022 में शिबानी दांडेकर के साथ शादी की।

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ स्पॉट हुईं।

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ स्पॉट हुईं।

अनिल कपूर जल्द ही 'फाइटर' में नजर आएंगे।

अनिल कपूर जल्द ही ‘फाइटर’ में नजर आएंगे।

जावेद अख्तर को पैपराजी ने जन्मदिन की बधाइयां दी।

जावेद अख्तर को पैपराजी ने जन्मदिन की बधाइयां दी।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी नजर आए।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी नजर आए।

दिव्या दत्ता व्हाइट साड़ी पहने नजर आईं।

दिव्या दत्ता व्हाइट साड़ी पहने नजर आईं।

जोया अख्तर मां हनी ईरानी के साथ पार्टी में आईं।

जोया अख्तर मां हनी ईरानी के साथ पार्टी में आईं।

फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर भी नजर आए।

फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर भी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *