Site icon News Sagment

Japan RRR Musical Play Video; SS Rajamouli | Takarazuka Revue | जापान में RRR पर म्यूजिकल प्ले का आयोजन: 110 साल पुरानी थिएटर कंपनी ने किया अडैप्ट, शो देखने पहुंचे डायरेक्टर राजामौली ने जताया आभार

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एस एस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ को जापान में भरपूर प्यार दिया जा रहा है। फिल्म बीते डेढ़ साल से जापान के थिएटर्स में चल रही है। अब हाल ही में वहां फिल्म से इंस्पायर्ड ब्रॉडवे थिएटर स्टेज किया गया, जिसे देखने के लिए खुद फिल्म के डायरेक्टर राजामौली भी वहां मौजूद थे।

शेयर किए गए वीडियो में राजामौली ऑडियंस के बीच खड़े होकर उनकी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने एक फोटो भी शेयर किए जिसमें वो ब्रॉडवे थिएटर ग्रुप की मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं।

जापान का एक सदी पुराना थिएटर ग्रुप है ताकाराजुका
राजामाैली ने इससे जुड़ा एक ट्वीट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि जापान की 100 साल पुरानी थिएटर कंपनी ताकाराजुका ने RRR को प्ले के तौर पर अडैप्ट किया। ताकाराजुका, जापान का एक ऑल-फीमेल म्यूजिकल थिएटर ट्रूप है। कंपनी ने जापान में फिल्म को एक म्यूजिकल प्ले के तौर पर पेश किया है।

राजामौली ने जापानी में कहा थैंक्स
राजामौली ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट के फोटो और वीडियोज शेयर करते हुए लिखा ‘RRR को 110 साल पुरानी ताकाराजुका कंपनी ने म्यूजिकल प्ले की तरह एडैप्ट किया। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

जापान की ऑडियंस का आभारी हूं कि उन्होंने इस ब्रॉडवे प्ले को भी फिल्म जितना ही प्यार दिया है। आपका रिस्पॉन्स देखकर बहुत खुश हूं। शो में सभी लड़कियों ने गजब की ऊर्जा और प्रतिभा दिखाई।’

फिल्ममेकर ने इस ट्वीट के लास्ट में ‘अरिगाटो गोजैमासु’ भी लिखा। जापानी भाषा में इसका मतलब ‘थैंक्यू’ होता है।

83 साल की फैन ने गिफ्ट किए थे ओरिगेमी क्रेन्स
इससे पहले राजामौली सोमवार को जापान में हुई फिल्म RRR की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की थी, जहां एक 83 साल की बुजुर्ग फैन ने राजामौली को ओरिगेमी क्रेन्स गिफ्ट किए। इस फैन का शुक्रिया अदा करते हुए राजामौली ने एक ट्वीट भी शेयर किया।

अपनी 83 वर्षीय फैन के साथ राजामौली। यह बुजुर्ग महिला फिल्ममेकर के लिए 1000 ओरिगेमी क्रेन्स बनाकर लाई थीं।

जापान में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान वीडियो बनाते राजामौली।

डेढ़ साल पहले जापान में रिलीज हुई थी फिल्म
राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्‌ट स्टारर फिल्म ‘RRR’ 25 मार्च 2022 को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। हालांकि, जापान में इसे अक्टूबर 2022 में रिलीज किया गया। उस वक्त राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण फिल्म को प्रमोट करने के लिए जापान गए थे। तब से लेकर अब तक बीते डेढ़ साल से यह फिल्म वहां थिएटर्स में चल रही है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

जापान में RRR की स्क्रीनिंग पर पहुंचे राजामौली:83 साल की बुजुर्ग फैन ने दिया स्पेशल गिफ्ट, जापानी थिएटर्स में 500 दिनों से चल रही फिल्म

साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों वाइफ रमा राजामौली के साथ जापान में हैं। वहां वो अपनी फिल्म RRR की स्क्रिनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस से पूरी खबर यहां पढ़ें…

Exit mobile version