स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के लिए सभी टीमों की खरीदी पूरी हो चुकी है। मुंबई, गुजरात, चेन्नई और हैदराबाद की खरीदी शानदार रही। जबकि बेंगलुरु, पंजाब, दिल्ली और कोलकाता की टीमें अब भी कमजोर नहीं आ रही हैं।
राजस्थान और लखनऊ का स्क्वॉड पहले से ही शानदार था, दोनों ने अब अच्छे बैकअप प्लेयर्स भी खरीद लिए। जानते हैं सभी 10 टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड, पॉसिबल प्लेइंग-11 और स्ट्रेंथ-वीकनेस…
1. चेन्नई ने 5 बेहतरीन प्लेयर्स खरीदे; प्लेइंग-11 में मिचेल की जगह मुश्किल
IPL की डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में 6 प्लेयर्स 30.40 करोड़ रुपए में खरीदे। टीम ने शार्दूल, मुस्तफिजुर और रचिन को बेहद कम कीमत में शामिल कर लिया। वहीं रिजवी और डेरिल मिचेल के लिए 22.50 करोड़ खर्च दिए। CSK ने अवनीश राव अरावेली के रूप में युवा कीपर भी खरीदा।
- स्ट्रेंथ- रचिन, शार्दूल, मुस्तफिजुर और रिजवी में 2 बेहतरीन ऑलराउंडर, एक डेथ ओवर स्पेलिस्ट और एक यंग विस्फोटक बैटर है। चारों प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं। बैटिंग स्ट्रॉन्ग हो गई, बैकअप प्लेयर भी बेहद मजबूत।
- वीकनेस- प्लेइंग-11 में मिचेल या मोईन में से कोई एक खिलाड़ी खेलेगा। मोईन की स्पिन और टी-20 बैटिंग के सामने मिचेल कमजोर हैं। ऐसे में वह ज्यादातर समय बेंच पर बैठकर ही निकाल देंगे। टीम के विदेशी पेसर और तेज गेंदबाजी कमजोर है।
पॉसिबल-11: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी, मोईन अली,रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कीपर & कप्तान), शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना।
इम्पैक्ट– शिवम दुबे

2. दिल्ली का टॉप ऑर्डर मजबूत, फिनिशिंग कमजोर
दिल्ली कैपिटल्स ने 19.05 करोड़ रुपए में 9 खिलाड़ी खरीदे। इनमें 4 विदेशी रहे। टीम ने अनकैप्ड कुमार कुशाग्र को 7.20 करोड़ रुपए देकर करोड़पति बनाया। वहीं हैरी ब्रूक, जाय रिचर्डसन, शाई होप और स्टब्स को कम कीमत में खरीद लिया। टीम ने 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को भी स्क्वॉड का हिस्सा बनाया।
- स्ट्रेंथ- टॉप ऑर्डर बैटिंग मजबूत कर। ब्रूक और कुशाग्र को फिनिशर का रोल दे सकते हैं। प्लेइंग-11 में अच्छे इंडियन पेसर्स, बैकअप में ईशांत और रसीख भी मजबूत।
- वीकनेस- फिनिशर नहीं खरीदा, लोअर ऑर्डर में कमजोर बैटिंग है। विदेशी विकेटकीपर में फिल सॉल्ट या जोश इंग्लिस को खरीद सकते थे। विदेशी पेसर्स अब भी कमजोर हैं।
पॉसिबल-11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), हैरी ब्रूक, कुमार कुशाग्र (कीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, एनरिक नॉर्त्या।
इम्पैक्ट- ललित कुमार

3. गुजरात टाइटंस की टीम लगभग परफेक्ट
गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में 30.30 करोड़ रुपए लगाकर 8 खिलाड़ी खरीदे, इनमें 2 विदेशी शामिल रहे। टीम ने फिनिशर शाहरुख खान, पेसर उमेश यादव और ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन के लिए करीब 23 करोड़ रुपए खर्च किए। अजमतुल्लाह ओमरजई गुजरात में हार्दिक के रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।
- स्ट्रेंथ- पहले से बेहतरीन टीम को ऑक्शन में और बेहतर कर लिया। ओमरजई और शाहरुख बॉलिंग करने के साथ बैटिंग में अच्छे फिनिशर भी हैं। शमी, मोहित और उमेश पेस अटैक को स्ट्रॉन्ग कर रहे हैं। स्पेंसर जॉनसन नई गेंद से शमी का साथ देंगे।
- वीकनेस- प्लेइंग-11 में शामिल करने लायक इंडियन ओपनर और विकेटकीपर नहीं खरीद सके। मिडिल ऑर्डर में इंडियन बैटर की कमी खल सकती है।
पॉसिबल-11: ऋद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट- अभिनव मनोहर

4. कोलकाता की ओपनिंग कमजोर, फिनिशिंग शानदार
कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में 31.35 करोड़ रुपए लगाकर 10 प्लेयर्स खरीदे। स्टार्क के लिए तो टीम ने रिकॉर्डतोड़ बोली लगाई और उन्हें 24.75 करोड़ में शामिल कर लिया। मुजीब उर रहमान, मनीष पांडे और शेरफन रदरफोर्ड की कम कीमत में खरीदी शानदार रही।
- स्ट्रेंथ- रदरफोर्ड रसेल के बेस्ट बैकअप है, जरूरत पड़ने पर ओपनिंग भी कर सकते हैं। मनीष पांडे के आने से बैटिंग मजबूत हुई। मुजीब, रदरफोर्ड, भरत और साकरिया के रूप में बैकअप भी स्ट्रॉन्ग।
- वीकनेस- स्टार्क पर हुए खर्च से इंडियन ओपनर और विकेटकीपर नहीं खरीद सके। बैकअप विदेशी पेसर भी कमजोर। इंडियन बॉलिंग लाइन-अप का कम अनुभव नुकसान पहुंचा सकता है।
पॉसिबल-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (कीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितिश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, मिचेल स्टार्क, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट- मनीष पांडे

5. लखनऊ की तेज गेंदबाजी कमजोर, बैटिंग स्ट्रॉन्ग
लखनऊ सुपरजायंट्स ने 12.20 करोड़ रुपए में 6 प्लेयर्स खरीदे। इनमें डेविड विली और एश्टन टर्नर 2 विदेशी रहे। शिवम मावी को खरीदकर टीम ने अपनी बैटिंग की गहराई बढ़ाई। लखनऊ में 3 अनकैप्ड प्लेयर भी शामिल हुए।
- स्ट्रेंथ- कप्तान राहुल मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे, ऐसे में टीम की बैटिंग अब 8 नंबर तक मजबूत हो चुकी है। पूरन-स्टोयनिस के रूप में फिनिशिंग पहले से स्ट्रॉन्ग है।
- वीकनेस- वुड का बैकअप नहीं खरीदा। इंडियन पेसर्स का कम एक्सपीरियंस नुकसान पहुंचा सकता है। बैटिंग में बहुत सारे बैकअप लेकिन बॉलिंग के बैकअप कमजोर है।
पॉसिबल-11: क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पड्डीकल, दीपक हुड्डा, केएल राहुल (कीपर & कप्तान) क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस, शिवम मावी, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट- आयुष बडोनी

6. मुंबई का पेस अटैक शानदार, टीम में कोई कमजोरी नहीं
मुंबई ने ऑक्शन में 16.70 करोड़ रुपए में 8 प्लेयर्स खरीदे। जेराल्ड कूट्जी, दिलशान मदुशंका और नुवान थुषारा पर करीब 15 करोड़ खर्च किए। वहीं नबी समेत 4 अनकैप्ड प्लेयर्स सस्ते में खरीद लिए। लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को शामिल करना बेहतरीन सिलेक्शन साबित हो सकता है।
- स्ट्रेंथ- पहले से मजबूत टीम को और मजबूत कर लिया। विदेशियों से ज्यादा इंडियन प्लेयर्स तगड़े हैं। टीम 9 इंडियन और 2 विदेशी को प्लेइंग-11 में रखकर भी बड़े मैच जीत सकती है। बुमराह, मधवाल, कूट्जी, मदुशंका से पेस अटैक स्ट्रॉन्ग हुआ। नबी, हार्दिक और डेविड फिनिशिंग को मजबूत कर रहे हैं और टॉप ऑर्डर तो स्ट्रॉन्ग है ही।
- वीकनेस- पेपर पर बेस्ट टीमें अक्सर ग्राउंड पर बिखर जाती है। मुंबई ने कप्तान बदलकर इसी बिखराव की नींव रख दी है। खैर ये तो 17वें सीजन के शुरुआती मैच से ही पता चलेगा कि रोहित को हटाना फायदेमंद रहेगा या नहीं।
पॉसिबल-11: ईशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मोहम्मद नबी, टिम डेविड, पीयूष चावला, जेराल्ड कूट्जी, जसप्रीत बुमराह, दिलशान मदुशंका।
इम्पैक्ट- नेहल वाधेरा

7. पंजाब किंग्स की ओपनिंग कमजोर, हर्षल को रखना फायदेमंद
पंजाब किंग्स ने 24.95 करोड़ रुपए में 8 प्लेयर्स खरीदे, इनमें राइली रुसो और हर्षल पटेल की कीमत 20 करोड़ तक गई। क्रिस वोक्स को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, 5 अनकैप्ड प्लेयर्स पंजाब ने बेहद जल्दबाजी में खरीदे। टीम यहां बेहतर बैकअप प्लेयर भी खरीद सकती थी।
- स्ट्रेंथ- हर्षल पटेल को शामिल कर टीम ने अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी को मजबूत कर लिया। वोक्स अर्शदीप के साथ नई गेंद से खतरनाक हो सकते हैं।
- वीकनेस- डेरिल मिचेल के लिए बड़ी बोली लगा सकते थे, क्योंकि मिडिल ऑर्डर बैटिंग अब भी कमजोर है। वोहरा के रूप में बेहतर इंडियन ओपनर भी खरीद सकते थे। बैकअप कप्तान भी नहीं खरीद सके।
पॉसिबल-11: शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायड़े, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (कीपर), सैम करन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट- ऋषि धवन

8. राजस्थान में ऑलराउंडर कमजोर, बैटिंग बेहद मजबूत
राजस्तान रॉयल्स ने 14.30 करोड़ रुपए में 5 प्लेयर्स खरीदे। फिनिशर रोवमन पॉवेल और अनकैप्ड शुभम दुबे को शामिल कर टीम ने बैटिंग को मजबूत कर लिया। नांद्रे बर्गर जैसे पेसर्स 50 लाख रुपए में ही स्क्वॉड का हिस्सा बन गए। हालांकि टीम में अब भी 3 प्लेयर्स की जगह खाली रह गई।
- स्ट्रेंथ- पॉवेल को खरीदकर फिनिशिंग को बेहद स्ट्रॉन्ग बना लिया। शुभम दुबे मिडिल ऑर्डर में मजबूती बढ़ाएंगे। गेंदबाजी पहले से शानदार है। आवेश, बर्गर, कुलदीप, पराग और जम्पा के रूप में बेहतरीन बैकअप खरीदे।
- वीकनेस- टॉप क्लास ऑलराउंडर नहीं, 5वें गेंदबाज की कमी खल सकती है। अगर बॉलिंग बढ़ाएंगे तो बैटिंग डिपार्टमेंट कमजोर हो सकता है।
पॉसिबल-11: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कीपर & कप्तान), शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रवि अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट- आवेश खान

9. बेंगलुरु ने बॉलर्स ही खरीदे, फिर भी गेंदबाजी कमजोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20.40 करोड़ रुपए में 6 प्लेयर्स खरीदे। टीम ने अल्जारी जोसेफ, यश दयाल और लॉकी फर्ग्यूसन के रूप में 3 पेसर्स पर 19 करोड़ रुपए लगाए। लेकिन इंडियन पेस अटैक को मजबूत नहीं कर सके, हालांकि अनकैप्ड प्लेयर की चॉइस अच्छी रही।
- स्ट्रेंथ- बैटिंग टॉप क्लास, नंबर-6 पोजिशन तक सभी प्लेयर्स दमदार। जोसेफ एक्स्ट्रा पेस और बाउंस से IPL की ज्यादातर पिचों पर खतरनाक हो सकते हैं।
- वीकनेस- इंडियन फिनिशर और ऑलराउंडर नहीं खरीद सके। इंडियन बॉलिंग और स्पिन डिपार्टमेंट बेहद कमजोर नजर आ रहा है। टॉप ऑर्डर में एक भी लेफ्ट हैंडर नहीं है।
पॉसिबल-11: कैमरन ग्रीन, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल।
इम्पैक्ट- आकाश दीप

10. हैदराबाद की खरीदी बेस्ट, इंडियन बैटिंग कमजोर
सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में 30.80 करोड़ रुपए खर्च कर 6 प्लेयर्स खरीदे। इनमें 4 कैप्ड प्लेयर रहे और चारों ही शानदार है। 20.50 करोड़ रुपए के पैट कमिंस को टीम कप्तानी भी सौंप सकती है। हसरंगा, हेड, उनादकट और आकाश सिंह बेहद कम कीमत में स्क्वॉड का हिस्सा बन गए।
- स्ट्रेंथ- कमिंस के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर और कप्तानी ऑप्शन खरीदा। हसरंगा और उनादकट गेंदबाजी को मजबूत बना रहे हैं। हेड के आने से टॉप ऑर्डर बैटिंग भी मजबूत हो गई।
- वीकनेस- इंडियन बैटर की कमी हैदराबाद को खल सकती है। विदेशी बैटर्स सभी टॉप क्लास है, इसलिए प्लेइंग-11 में कन्फ्यूजन बढ़ेगी। मिडिल ऑर्डर बैटिंग कमजोर है।
पॉसिबल-11: मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासन (कीपर), अब्दुल समद, वनिंदू हसरंगा, पैट कमिंस (कप्तान), मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट- वॉशिंगटन सुंदर
