IPL 2024 Teams Auction Strategy Explained; RCB MI CSK Players Choice | PBKS SRH | RCB-KKR को स्टार्क, चेन्नई-पंजाब को कप्तान की जरूरत; हर टीम में ऑलराउंडर की कमी

स्पोर्ट्स डेस्कएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर 2023 को होगा। दुबई में दोपहर एक बजे से शुरू होने वाली नीलामी में सभी 10 टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से बोली लगाएंगी।

टीमों की ऑक्शन स्ट्रैटजी का खुलासा तो मंगलवार को ही होगा। उससे पहले इस खबर में हम जानने की कोशिश करेंगे कि सभी टीमों की जरूरतें क्या हैं? किस टीम के पर्स में कितना अमाउंट है? कौन सी टीम किन प्लेयर्स को टारगेट करेगी?

एक IPL टीम में कितने प्लेयर हो सकते हैं?
2023 के IPL सीजन में कुल 10 टीमें होंगी। एक टीम अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती है। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। स्क्वॉड के 25 प्लेयर्स खरीदने के लिए टीमें 100 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती हैं, लेकिन मैच के दौरान एक टीम में 11 ही प्लेयर खेलते हैं। जिनमें ज्यादा से ज्यादा 4 विदेशी हो सकते हैं।

1. चेन्नई में 6 की जगह खाली, पर्स में ₹31.4 करोड़
IPL 2023 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही अगला सीजन खेलेगी। ऑक्शन से पहले टीम ने 19 प्लेयर्स रिटेन किए, जिनमें 5 विदेशी हैं। टीम ने बेन स्टोक्स और काइल जैमिसन जैसे बड़े ऑलराउंडर्स को भी छोड़ दिया। CSK में अब 6 प्लेयर्स की जगह है, जिनमें 3 विदेशी हो सकते हैं। टीम के पास 31.4 करोड़ रुपए का भारी पर्स है।

पॉसिबल-11: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कीपर & कप्तान), दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना, मुकेश कुमार।
बेंच: तुषार देशपांडे, मिचेल सैंटनर, राजवर्धन हंगरगेकर, शेख रशीद, सिमरजीत सिंह, अजय मंडल, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी।

टॉप टारगेट

  • बैटर- मनीष पांडे, रचिन रवींद्र, शाहरुख खान, मनन वोहरा, अर्शीन कुलकर्णी
  • ऑलराउंडर- जेसन होल्डर, शार्दूल ठाकुर
  • स्पिनर- वनिंदू हसरंगा, मुजीब उर रहमान
  • कप्तान- पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ
  • पेसर- स्टार्क, हर्षल पटेल, मुस्तफिजुर, अल्जारी जोसेफ, हेजलवुड

2. हैदराबाद के पास 6 प्लेयर्स के लिए 34 करोड़ रुपए
IPL 2023 में 10वें नंबर पर रही सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी इस बार भी ऐडन मार्करम ही करेंगे। SRH ने 19 प्लेयर्स को रिटेन किया, जिनमें 5 विदेशी हैं। टीम ने हैरी ब्रूक, कार्तिक त्यागी और आदिल रशीद जैसे प्लेयर्स को रिलीज कर दिया। SRH में अब 6 प्लेयर्स की जगह है, जिनमें 3 विदेशी हो सकते हैं। टीम ऑक्शन में 34 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है।

पॉसिबल-11: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ऐडन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासन (कीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को यानसन/ फजल-हक फारूकी, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन/उमरान उमरान।
बेंच: शाहबाज अहमद, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर शर्मा, नितिश कुमार रेड्डी, उपेंद्र यादव।

टॉप टारगेट

  • ओपनर: मनन वोहरा, ट्रैविस हेड, कोलिन मुनरो, राइली रुसो, मैथ्य शॉर्ट, फिलिप सॉल्ट, समीर रिजवी, अर्शीन कुलकर्णी
  • ऑलराउंडर: हसरंगा, रचिन, हर्षल, शार्दूल, रोवमन पॉवेल, होल्डर, शाहरुख खान, जिमी नीशम, दसुन शनाका, बेन कटिंग
  • पेसर: काइल जैमिसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जेराल्ड कूट्जी, अल्जारी जोसेफ, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, कीमो पॉल, जयदेव उनादकट, स्पेंसर जॉनसन
  • स्पिनर: ईश सोढी, श्रेयस गोपाल
  • कप्तान: पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ

3. लखनऊ सुपरजायंट्स के पास महज 13.15 करोड़ रुपए
2022 के IPL में शामिल हुई लखनऊ सुपरजायंट्स टीम लगातार 2 सीजन प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई। टीम की कप्तानी केएल राहुल ही करेंगे। LSG ने 19 प्लेयर्स रिटेन किए, जिनमें 6 विदेशी हैं। टीम ने उनादकट और वोहरा को रिलीज किया और देवदत्त पड्डीकल को ट्रेड कर शामिल किया। 13.15 करोड़ रुपए में टीम को अब 6 प्लेयर्स खरीदने हैं, जिनमें 2 विदेशी हो सकते हैं।

पॉसिबल-11: केएल राहुल, काइल मेयर्स/डी कॉक, देवदत्त पड्डीकल/आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस, रवि बिश्नोई/अमित मिश्रा, मार्क वुड/नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान।
बेंच: मयंक यादव, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह चरक

टॉप टारगेट

  • पेसर- मिचेल स्टार्क, दिलशान मदुशंका, उनादकट, नांद्रे बर्गर, स्पेंसर जॉनसन, ओबेड मैकॉय, टाइमल मिल्स, आकाश सिंह
  • ऑलराउंडर- डेविड विली, माइकल ब्रेसवेल, जैमिसन, अकील हुसैन
  • बैटर- मनीष पांडे, डेरिल मिचेल, रुसो, मुनरो, इंग्लिस
  • स्पिनर- मुजीब उर रहमान, केसी करियप्पा, मुशीर खान, एम सिद्धार्थ
  • कीपर- केएस भरत, उर्विल पटेल, जी अजितेश, हार्विक देसाई

4. पंजाब किंग्स में 8 स्लॉट खाली, पर्स में 29.10 करोड़ रुपए
IPL में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने वाली पंजाब किंग्स टीम पिछले सीजन 8वें नंबर पर रही। टीम की कप्तानी इस सीजन भी शिखर धवन ही करेंगे। टीम ने 17 प्लेयर्स रिटेन किए, जिनमें 6 विदेशी हैं। टीम ने शाहरुख खान और मैथ्यू शॉर्ट जैसे प्लेयर्स को रिलीज किया। PBKS में अब 8 प्लेयर्स की जगह है, जिनमें 2 विदेशी हो सकते हैं।

पॉसिबल-11: शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायड़े, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (कीपर), सैम करन, कगिसो रबाडा/ नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, विदवत कवरेप्पा।
बेंच: सिकंदर रजा, हरप्रीत ब्रार, हरप्रीत भाटिया, शिवम सिंह, ऋषि धवन।

टॉप टारगेट

  • पेसर- स्टार्क, मदुशंका, जॉनसन, उनादकट, उमेश, जैमिसन, मैकॉय, बर्गर, मिल्स, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, अनिकेत चौधरी।
  • ऑलराउंडर- आरोन हार्डी, हसरंगा, रचिन, मोहम्मद नबी, ब्रेसवेल
  • स्पिनर- मुजीब, केशव महाराज, सुचिथ, एम सिद्धार्थ
  • बैटर- हेड, वोहरा, ब्रूक, इंग्लिस, सॉल्ट, फिन एलेन, शेरफन रदरफोर्ड
  • कप्तान- कमिंस, स्मिथ

5. राजस्थान को 14.5 करोड़ में खरीदने हैं 8 खिलाड़ी
संजू सैमसन की कप्तानी में 2022 का फाइनल खेलने वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले सीजन में 5वें नंबर पर रही। सैमसन की कप्तानी में टीम लगातार ग्रो कर रही है, इस सीजन भी कमान वह ही संभालेंगे। टीम ने 17 प्लेयर्स रिटेन किए, जिनमें 5 विदेशी शामिल हैं। RR ने होल्डर, जो रूट और ओबेड मैकॉय जैसे प्लेयर्स को रिलीज किया और आवेश खान को ट्रेड कर शामिल किया। टीम को 14.5 करोड़ में 8 प्लेयर्स खरीदने हैं, जिनमें 3 स्लॉट विदेशियों के लिए है।

पॉसिबल-11: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कीपर & कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रवि अश्विन, एडम जम्पा/ युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।
बेंच: डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन।

टॉप टारगेट

  • बैटर- ब्रूक, रदरफोर्ड, शॉर्ट, रचिन, स्मिथ, मनीष पांडे
  • फिनिशर- शाहरुख खान, रोवमन, नबी, ओडियन स्मिथ, शनाका, कटिंग
  • पेसर- जैमिसन, अल्जारी जोसेफ, सिद्धार्थ कौल, हर्षल पटेल
  • स्पिनर- केशव महाराज, मुशीर, अकील हुसैन
  • ऑलराउंडर- आरोन हार्डी, होल्डर, शार्दूल

6. मुंबई में 4 विदेशी प्लेयर्स की जगह, पर्स में महज ₹17.75 करोड़
5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले हार्दिक पंड्या को गुजरात से ट्रेड कर लिया। हार्दिक को टीम ने रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी बना दिया। पिछले सीजन टीम क्वालिफायर-2 से बाहर हो गई। MI ने 17 खिलाड़ी रिटेन किए, जिनमें 4 विदेशी हैं और टीम की ताकत भी इंडियन प्लेयर्स ही हैं।

MI ने कैमरन ग्रीन, क्रिस जॉर्डन और जोफ्रा आर्चर जैसे प्लेयर्स को रिलीज कर हार्दिक और रोमारियो शेफर्ड को ट्रेड-इन किया। टीम में 8 प्लेयर्स की जगह है, जिनमें 4 विदेशी हो सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए MI के पास 17.75 करोड़ रुपए का पर्स है।

पॉसिबल-11: ईशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहल वाधेरा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, पीयूष चावला/ कुमार कार्तिकेय, आकाश मढवाल, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ।
बेंच: अर्जुन तेंदुलकर, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद।

टॉप टारगेट

  • ऑलराउंडर- हसरंगा, शार्दूल, नबी, नीशम, होल्डर
  • पेसर- स्टार्क, हर्षल, सिद्धार्थ कौल, शार्दूल, हर्षल, जैमिसन, फर्ग्यूसन, कूट्जी, मदुशंका, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ
  • स्पिनर- रचिन, ब्रेसवेल, अकील हुसैन, मुजीब, महाराज, करियप्पा
  • बैटर- रुसो, रदरफोर्ड, शॉर्ट, शाहरुख, रोवमन

7. कोलकाता को 12 खिलाड़ी खरीदने हैं, पर्स में 32.70 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स के श्रेयस अय्यर 2024 का सीजन बतौर कप्तान खेलेंगे। पिछले सीजन टीम 7वें नंबर पर रही। मैनेजमेंट ने गौतम गंभीर को मेंटॉर बनाया, जिन्होंने शार्दूल और फर्ग्यूसन को रिलीज कर दिया। KKR ने 13 ही प्लेयर्स रिटेन किए, जिनमें 4 विदेशी हैं। टीम को 12 खिलाड़ी खरीदने हैं, जिनमें 4 विदेशी हो सकते हैं। KKR के पास 32.70 करोड़ रुपए का पर्स भी बाकी है।

पॉसिबल-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (कीपर), जेसन रॉय/वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितिश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।
बेंच: अनुकुल रॉय।

टॉप टारगेट

  • ओपनर- वोहरा, हेड, रचिन,अर्शीन, विव्रांत, रिजवी, ब्रूक, मुनरो।
  • पेसर- कमिंस, हर्षल, होल्डर, जैमिसन, कूट्जी, अल्जारी, चमीरा, स्टार्क, मदुशंका, विली, स्पेंसर जॉनसन, मैकॉय, मिल्स, बर्गर
  • विकेटकीपर- केएस भरत, फिन एलन, जोश इंग्लिस, बिलिंग्स, मेंडिस, उर्विल पटेल, विष्णु सोलंकी
  • ऑलराउंडर- हसरंगा, हर्षल, रोवमन, नीशम, सैम्स, शॉन एबट
  • स्पिनर– मुजीब, महाराज, करियप्पा, ब्रेसवेल

8. गुजरात का पर्स सबसे बड़ा, हार्दिक का ट्रेड भारी पड़ेगा
गुजरात टाइटंस ने 2022 के IPL में शामिल होने के बाद लगातार अच्छा परफॉर्म किया। टीम दोनों सीजन फाइनल में पहुंची और हार्दिक की कप्तानी में टीम ने एक खिताब भी जीता। 2024 में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, क्योंकि हार्दिक ट्रेड हो कर मुंबई से जुड़ चुके हैं। टीम ने 17 प्लेयर्स रिटेन किए, जिनमें 6 विदेशी हैं। GT को 8 प्लेयर्स खरीदने हैं, जिनमें 2 विदेशी रहेंगे। उनके पर्स में सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपए बाकी हैं।

पॉसिबल-11: ऋद्धिमान साहा/मैथ्यू वेड (कीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोश लिटिल/ नूर अहमद।
बेंच: साई किशोर, जयंत यादव, दर्शन नालकंडे, अभिनव मनोहर।

टॉप टारगेट

  • ऑलराउंडर- शार्दूल, रचिन, रोवमन, होल्डर, ब्रेसवेल, नबी, कटिंग, जैमिसन, रदरफोर्ड, होल्डर
  • बैटर- हेड, ब्रूक, रुसो, स्मिथ, मनीष पांडे, डेरिल मिचेल, शाहरुख
  • पेसर- स्टार्क, मदुशंका, विली, स्पेंसर जॉनसन, कमिंस, जैमिसन
  • विकेटकीपर- सॉल्ट, इंग्लिस, एलेन, बिलिंग्स, मेंडिस, जॉनसन चार्ल्स

9. दिल्ली कैपिटल्स को 4 विदेशी प्लेयर चाहिए, पर्स में 28.95 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स में इस सीजन ऋषभ पंत वापसी करेंगे, वे ही टीम के कप्तान भी होंगे। पिछले सीजन टीम 9वें नंबर पर रही। DC ने 16 प्लेयर्स रिटेन किए, इनमें 4 विदेशी हैं। टीम ने मुस्तफिजुर, सॉल्ट, रोवमन पॉवेल और रुसो जैसे बड़े प्लेयर्स को रिलीज कर दिया। टीम में 9 प्लेयर्स की जगह खाली है, जिनमें 4 विदेशी होंगे। टीम के पास 28.95 करोड़ रुपए का पर्स भी बाकी है।

पॉसिबल-11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और कीपर), ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्त्या, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी।
बेंच: विकी ओसवाल, यश धुल, ईशान पोरेल, प्रवीण दुबे।

टॉप टारगेट

  • फिनिशर: शाहरुख, रदरफोर्ड, नबी, नीशम
  • ऑलराउंडर: हसरंगा, कमिंस, होल्डर, जैमिसन, शार्दूल, हर्षल, वोक्स, नीशम, अर्शीन
  • बैटर: मनीष पांडे, वोहरा, अर्शीन, रिजवी, डेरिल मिचेल
  • पेसर: स्टार्क, मदुशंका, उनादकट, बर्गर, स्पेंसर जॉनसन, मैकॉय, मिल्स, कौल, मेरेडिथ, मिल्न, लांस मौरिस, चमीरा
  • कीपर: केएस भरत, एलेन, इंग्लिस, मेंडिस, ट्रिस्टन स्टब्स, उर्विल पटेल, विष्णु सोलंकी

10. बेंगलुरु को फ्यूचर कप्तान चाहिए, 6 प्लेयर्स के लिए पर्स में 23.25 करोड़
3 बार IPL की रनर-अप रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कभी खिताब नहीं जीत सकी। पिछले सीजन टीम छठे नंबर पर रही और इस सीजन फाफ डु प्लेसिस ही RCB की कप्तानी करेंगे। फाफ 39 साल के हो चुके हैं, इसलिए टीम को फ्यूचर कप्तान की तलाश है। बेंगलुरु ने 19 प्लेयर्स रिटेन किए, जिनमें 5 विदेशी हैं। कैमरन ग्रीन को शामिल करने के लिए टीम ने हसरंगा, हर्षल और सिद्धार्थ कौल को रिलीज कर दिया। RCB में 6 प्लेयर्स की जगह है, जिनमें 3 विदेशी हो सकते हैं। टीम के पास 23.25 करोड़ रुपए का पर्स है।

पॉसिबल-11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा/महिपाल लोमरोर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, विजयकुमार व्यशक।
बेंच: अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, मनोज भंडांगे, मयंक डागर, राजन कुमार, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स।

टॉप टारगेट

  • ऑलराउंडर: शार्दूल, रोवमन, होल्डर, जैमिसन, मावी, नीशम, शनाका, कटिंग
  • फिनिशर: रचिन, शाहरुख, रदरफोर्ड, ओडियन स्मिथ, प्रीटोरियस, वीजे
  • स्पिनर: ईश सोढी, शम्सी, श्रेयस गोपाल, आदिल रशीद, मुजीब, करियप्पा
  • पेसर: स्टार्क, मदुशंका, उनादकट, बर्गर, स्पेंसर जॉनसन, मैकॉय, मिल्स, कूट्जी, फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, उमेश, कीमो पॉल
  • कप्तान: कमिंस

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *