स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

IPL का 2023 सीजन CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) ने जीता था।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। यह जानकारी IPL गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने दी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फाइनल की तारीख तय नहीं है। धूमल ने कहा कि देश में आम चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से लीग का आयोजन दो फेज में किया जा सकता है।
उन्होंने कहा- टूर्नामेंट 22 मार्च को चेन्नई में शुरू करने की योजना है। चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा चैंपियन है और अपने इवेंट की शुरुआत चेन्नई पहला मैच खेलकर एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में करेगी। पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा।
चुनाव के कारण 2009 और 2014 में विदेश में हुए थे मुकाबले
केवल 2009 में, IPL, पूरी तरह से, विदेश (दक्षिण अफ्रीका) में आयोजित किया गया था, जबकि 2014 एडिशन आम चुनावों के कारण आधा UAE में आयोजित किया गया था। हालांकि, 2019 में चुनाव के बावजूद टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया गया था। फाइनल 26 मई को होने की संभावना है। क्योंकि लीग के कुछ ही दिनों के बाद, 1 जून से टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा।
विदेशी प्लेयर्स भी फाइनल तक भारत में रहेंगे
IPL से पहले ही सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड ने कह दिया है कि उनके प्लेयर्स टूर्नामेंट खेलने के लिए फाइनल तक अवेलेबल रहेंगे। ऐसे में बाकी टीम के प्लेयर्स को भी एकसाथ तैयारी करने के लिए कम ही समय मिलेगा। हालांकि प्लेऑफ में नहीं पहुंचने वाली टीमों के प्लेयर्स जरूर नेशनल टीम के साथ 26 मई से पहले ही जुड़ सकते हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था।
5 दिन पहले खत्म होगा WPL
IPL से पहले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल भी होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 17 मार्च को होगा। इसके 5 दिन बाद ही IPL के भी शुरू होने की संभावनाएं हैं। WPL के सभी मैच बेंगलुरु और दिल्ली के 2 शहरों में होंगे, लेकिन IPL में सभी मैच 10 टीमों के 10 अलग-अलग स्टेडियम में होंगे। मुंबई इंडियंस WPL की डिफेंडिंग चैंपियन है।

IPL के ठीक बाद कभी वर्ल्ड कप नॉकआउट नहीं खेल सका भारत
IPL फाइनल अगर 26 मई को ही हुआ तो 5 दिन बाद ही टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, टीम इंडिया का पहला मैच 9 दिन बाद 5 जून को होगा। लेकिन खिलाड़ियों को फिर भी टूर्नामेंट के लिए एकसाथ प्रैक्टिस करने का बहुत कम समय मिलेगा।
टी-20 वर्ल्ड कप अब तक 8 बार खेला गया है। इनमें 3 बार टूर्नामेंट IPL फाइनल के 20 दिन के अंदर ही शुरू हो गया। तीनों बार टीम इंडिया ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर सकी। इसके अलावा 5 में से 4 बार टीम नॉकआउट स्टेज तक पहुंची। टीम 2 बार सेमीफाइनल से बाहर हुई, एक बार रनर-अप रही और एक ही बार चैंपियन भी बनी।
2012 में IPL के 3 महीने बाद टूर्नामेंट होने के बावजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम ने एकमात्र खिताब 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। तब तक IPL शुरू नहीं हुआ था।


IPL से जु़ड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
IPL ऑक्शन- ₹230.45 करोड़ में 72 खिलाड़ी बिके:स्टार्क सबसे महंगे, KKR ने ₹24.75 करोड़ में खरीदा; 9 अनकैप्ड प्लेयर करोड़पति बने

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का मिनी ऑक्शन 8 घंटे तक चला। 10 टीमों ने 230.45 करोड़ रुपए में 72 प्लेयर्स खरीदे, इनमें 30 विदेशी शामिल रहे। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई पेस जोड़ी पर रिकॉर्डतोड़ बोली लगी। स्टार्क को कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदकर फ्रेंचाइजी इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। कमिंस को हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा। पढ़ें पूरी खबर
इंग्लिश पेसर एटकिंसन ने IPL से नाम वापस लिया:उनकी जगह दुष्मंथा चमीरा KKR में शामिल, फ्रेंचाइजी ने ₹50 लाख में जोड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इंडियन प्रीमियर लीग-2024 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने व्यस्त शेड्यूल के कारण भारतीय लीग से नाम वापस ले लिया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक करोड़ रुपए में खरीदा था। पढ़ें पूरी खबर