India’s smallest electric SUV Tata Punch EV unveiled | भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV टाटा पंच ईवी अनवील: फुल चार्ज पर 300 Km रेंज का दावा, 10-13 लाख हो सकती है कीमत

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पंच ईवी को  21,000 रुपए की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकता है। - Dainik Bhaskar

पंच ईवी को 21,000 रुपए की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकता है।

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार (5 जनवरी) को अपनी टाटा पंच ईवी को अनवील कर दिया। कंपनी का दावा है कि यह कार फुल चार्ज पर 300 KM से 400 KM की रेंज देगी। रेंज बैटरी पैक पर निर्भर करेगी। पंच ईवी की बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

इसे 21,000 रुपए की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकता है। टाटा पंच ईवी का मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा। इसे नेक्सॉन ईवी और टियागो ईवी के बीच पोजीशन किया जाएगा। यानी, कीमतें 10 लाख-13 लाख रुपए, एक्स-शोरूम के बीच हो सकती हैं।

दो वेरिएंट में मिलेगी टाटा पंच EV
टाटा पंच ईवी को दो वेरिएंट में उतारा गया हैं – स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज। स्टैंडर्ड में 25kWh और लॉन्ग रेंज में 35kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड में केवल 3.3kW AC चार्जर मिलता है जबकि लॉन्ग रेंज में 7.2kW AC चार्जर के साथ 150kW DC फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

स्टैंडर्ड पंच ईवी 5 ट्रिम्स में उपलब्ध है – स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+। इसे 5 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। वहीं लॉन्ग रेंज में तीन ट्रिम मिलते हैं – एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+। इसमें 4 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

टाटा पंच ईवी: इंटीरियर, फीचर्स
पंच ईवी के डैशबोर्ड की हाइलाइट नई 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है। हालांकि, लोअर वैरिएंट में 7.0 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर मिलेगा। नेक्सॉन ईवी में मिलने वाला रोटरी ड्राइव सिलेक्टर केवल लॉन्ग रेंज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा पंच ईवी में 360-डिग्री कैमरा, लेदरेट सीटें, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार टेक, एक वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, क्रूज कंट्रोल और नया Arcade.ev ऐप सुइट मिलेगा। ऑप्शन के तौर पर सनरूफ भी उपलब्ध है।

वहीं सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS और ESC सभी वैरिएंट में मिलेंगे। ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, सभी सीटों के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX माउंट और SOS फंक्शन मिलता है।

टाटा पंच EV : एक्सटीरियर डिजाइन
​​​​​​इसके फ्रंट में फुल-विड्थ LED लाइट बार और एक स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। यहां मैन हेडलैंप नेक्सॉन ईवी की तरह है। इसके साथ ही पंच ईवी कंपनी की पहली है, जिसके फ्रंट में चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। इसके नीचे फुली न्यू डिजाइन बंपर है।

रियर में Y-शेप ब्रेक लाइट सेटअप, रूफ स्पॉइलर और डुअल-टोन बंपर डिजाइन है। चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ 16-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। यह टाटा की पहली EV है जिसमें स्टोरेज के लिए बोनट के नीचे फ्रंक दिया गया है।

टाटा के पोर्टफोलियो में चौथी ऑल इलेक्ट्रिक कार
यह भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV होने के साथ टाटा के पोर्टफोलियो में चौथी ऑल इलेक्ट्रिक कार है। नेक्सन के बाद टाटा की यह दूसरी इलेक्ट्रिक SUV भी है। यहा टाटा का पहला मॉडल है जिसे जनरेशन 2 EV आर्किटेक्चर पर डेवलप किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *