Indians In America | भारतीयों में US का क्रेज, 2023 में ‘इतने’ लोग बने अमेरिकी, जानें- कैसे पा सकते हैं सिटीजनशिप

भारतीयों में US का क्रेज, 2023 में ‘इतने’ लोग बने अमेरिकी, जानें- कैसे पा सकते हैं सिटीजनशिप

Loading

नई दिल्ली: हमारे देश में कई लोग कारोबार (Business) या स्टडीज (Studies) के लिए बाहरी देश (Foreign Country) का रुख करते हैं इनमे ज्यादातर लोग उसी देश में बसना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की ऐसा कोनसा देश है जहां ज्यादातर भारतीय अपनी ग्रहस्ती बसा चुके हैं? अगर नहीं तो यकीनन आप यहां बसे लोगों की संख्या जान कर हैरान रह जाएंगे। 

दरअसल, अमेरिका (America) ने यूएस सिटीजनशिप 2023 (US Citizenship 2023) की एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें भारत और अमेरिकी के बीच बढ़ती दोस्ती का असर दिखाई दे रहा है क्यूंकि अमेरिका में बसना भारतीयों के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। अमेरिका में बसने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में 59,000 से अधिक भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता मिली है। जबकि यहां बसे कुल भारतवंशियों की आबादी के आंकड़े और भी चौकाने वाले है। 

भारतीयों की कुल इतनी संख्या 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में 2.35 करोड़ लोग एशियाई मूल के हैं। सबसे ज्यादा 52 लाख नागरिक चीनी मूल के है। दूसरे नंबर पर भारतवंशी हैं। अमेरिका में भारतवंशियों की आबादी लगभग 48 लाख है। इनमें 16 लाख से ज्यादा वीजा होल्डर है, जबकि 10 लाख से ज्यादा ऐसे हैं जिनका जन्म ही अमेरिका में हुआ है। 

2023 का आंकड़ा 

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं द्वारा 2023 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2023 में 59,000 से अधिक भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता मिली है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 के समाप्त होने तक 8.7 लाख विदेशी नागरिक अमेरिकी नागरिक बन गए हैं। जिनमें से 1.1 लाख से अधिक मैक्सिकन नागरिकों को अमेरिका की नागरिकता मिली है। इसके बाद भारतीयों का नंबर आता है, जो 59,100 हैं।

Indians in America
अमेरिका में भारतवंशी

कैसे मिलती है US की नागरिकता 

अमेरिकी नागरिकता हासिल करने से पहले ग्रीन कार्ड लेना होता है। ग्रीन कार्ड को परमानेंट रेसिडेंट कार्ड भी कहा जाता है। ग्रीन कार्ड के लिए हर देश का अलग-अलग कोटा होता है। पिछले साल अक्टूबर में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि 11 लाख भारतीय ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो अमेरिका की नागरिकता बड़ी ही मुश्किल से मिलती है। यहां की नागरिकता पाने के लिए- 

  • इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट (INA) में दी गई पात्रताओं को पूरा करना होता है।
  • नागरिकता हासिल करने के लिए कम से कम पांच साल तक अमेरिका का वैध स्थायी निवासी होना जरूरी है। 
  • अगर कोई विदेशी नागरिक किसी अमेरिकी से शादी करता है तो उसे 3 साल तक वैध स्थायी निवासी होना जरूरी होता है। 

यह भी पढ़ें

इन राज्यों में संख्या अधिक  

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 (30 सितंबर, 2023 को समाप्त वर्ष) के दौरान लगभग 8.7 लाख विदेशी नागरिक अमेरिकी नागरिक बन गए, जिनमें से 1.1 लाख से अधिक मैक्सिकन (नए नागरिकों की कुल संख्या का 12.7%) और 59,100 (6.7%) हैं। ) भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता मिली है। इसके अलावा, नए सूचीबद्ध अमेरिकी नागरिकों में से 44,800 (5.1 प्रतिशत) फिलीपींस से और 35,200 (4 प्रतिशत) डोमिनिकन गणराज्य से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *