05:25 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा
72 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 39 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नांद्रे बर्गर ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/2 है।
05:10 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: भारत ने पहली पारी में बढ़त ली
भारतीय टीम ने पहली पारी में बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा ने तेज गति से रन बनाए हैं और भारतीय टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। अब भारत की कोशिश पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने की होगी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
05:07 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: भारत का स्कोर 50 रन के पार
भारत का पहला विकेट 17 रन पर गिरा था। यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए थे। इसके बाद से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की है और भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। गिल संभलकर खेल रहे हैं। वहीं, रोहित शर्मा तेजी से रन बना रहे हैं।
04:26 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: यशस्वी नहीं खोल पाए खाता
यशस्वी जायसवाल का बल्ला दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नहीं चला। वह खाता खोले बगैर आउट हो गए। उन्होंने सात गेंदों का सामना किया। कगिसो रबाडा की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए।
03:33 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की पारी 55 रन पर सिमटी
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रन पर सिमट गई है। पहले मैच में साधारण नजर आने वाले भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो विकेट मिले। दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। काइल वेरेने ने 15 रन बनाए और डेविड बेडिंगहम ने 12 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। एडेन मार्करम (2 रन), डीन एल्गर (4 रन), टोनी डी जॉर्जी (2 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (3 रन), मार्को यानसेन (0 रन), केशव महाराज (3 रन), कगिसो रबाडा (5 रन), नांद्रे बर्गर (4 रन) पर आउट हुए।
03:29 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिरे
55 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट गंवा दिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने नांद्रे बर्गर को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। बर्गर ने चार रन बनाए।
03:16 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट गिरे
46 रन पर दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट गिर चुके हैं। मुकेश कुमार ने केशव महाराज को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। महाराज ने 13 गेंद में तीन रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने उनका कैच पकड़ा। अब कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर क्रीज पर हैं। यह मुकेश कुमार के टेस्ट करियर का पहला विकेट भी है।
03:06 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Test Live: सिराज को एक और सफलता
मोहम्मद सिराज ने कायेल वेरेयेन को आउट कर पारी में छठी सफलता हासिल की। उन्होंने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेरेयेन को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वेरेयेन ने 30 गेंद पर 15 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 45 रन है। केशव महाराज और कगिसो रबाडा क्रीज पर हैं।
02:53 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Test Live: सिराज ने यानसेन को किया आउट
मोहम्मद सिराज ने मार्को यानसेन को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने यानसेन को पवेलियन भेज दिया। विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। यानसेन खाता नहीं खोल पाए। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में 34 रन पर ही छह विकेट गिर गए। कायेल वेरेयेन और केशव महाराज क्रीज पर हैं।
02:50 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Test Live: दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका
दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका 35 रन के स्कोर पर लगा। मोहम्मद सिराज ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड बेडिंघम को आउट कर दिया। यशस्वी जायसवाल ने स्लिप में उनका कैच लिया। सिराज को चौथी सफलता मिली। कायेल वेरेयेन और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं।
02:17 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Test Live: सिराज को मिली तीसरी सफलता
मोहम्मद सिराज को तीसरी सफलता टोनी डि जोर्जी को रूप में मिली। सिराज ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर जोर्जी को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका स्कोर अब चार विकेट पर 15 रन हो गया है। डेविड बेडिंघम के साथ कायेल वेरेयेन क्रीज पर हैं।
02:12 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Test Live: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। स्टब्स 11 गेंद पर तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर वह आउट हुए। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 11 रन है। टोनी डि जोर्जी और डेविड बेडिंघम क्रीज पर हैं।
01:57 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Test Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका
भारत को मोहम्मद सिराज ने बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पिछले मैच में शतक लगाने वाले डीन एल्गर को क्लीन बोल्ड कर दिया। एल्गर 15 गेंद पर चार रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर आठ रन है। टोनी डि जोर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।
01:46 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Test Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका एडेन मार्करम के रूप में लगा। वह चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच लिया। मार्करम ने 10 गेंद पर दो रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर पांच रन बना लिए हैं। डीन एल्गर और टोनी डि जोर्जी क्रीज पर हैं।
01:18 PM, 03-Jan-2024
IND vs SA Test Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डि जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, कायेल वेरेयेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी।