Site icon News Sagment

india vs england third test match records | रोहित सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय कप्तान: जडेजा टेस्ट में 3000 रन और 250+ विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय, स्टोक्स के 100 टेस्ट पूरे; रिकॉर्ड्स

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच के पहले दिन भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए।

भारत की ओर से रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। रोहित ने 131 रन की पारी के दौरान 3 सिक्स लगाए, इससे वे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बन गए। वहीं, जडेजा नाबाद 110 रन की पारी की बदौलत 3000 रन और 250+ विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

राजकोट में स्टोक्स ने अपना 100वां टेस्ट खेला। वे 100 टेस्ट खेलने वाले 16वें इंग्लिश प्लेयर बने।

जानें मैच से जुड़े रिकॉर्ड्स ….

1. स्टोक्स 100 टेस्ट खेलने वाले 16वें इंग्लिश प्लेयर बने
स्टोक्स ने राजकोट में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला। वे 100 टेस्ट खेलने वाले 16वें इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड इस सूची में ऑस्ट्रेलिया को पीछे कर टॉप पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया के 15 क्रिकेटरों ने 100 टेस्ट पूरे किए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर भारत के लिए 13 प्लेयर्स ने 100 टेस्ट खेले हैं।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम है। वे अब तक 185 टेस्ट खेल चुके हैं।

2. जडेजा 3000 टेस्ट रन बनाने के साथ 250+ विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने राजकोट के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार रन पूरे किए। इसी के साथ वे कपिल देव और आर अश्विन के बाद 3000 टेस्ट रन बनाने वाले और इसके साथ 250+ विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। जडेजा भारत के लिए 70वां टेस्ट खेल रहे हैं।

3. रोहित ने की बाबर की बराबरी, WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियन प्लेयर
रोहित शर्मा ने WTC शतक के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ी WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियन प्लेयर्स हैं। वर्ल्ड में सबसे ज्यादा WTC शतक जो रूट ने लगाए हैं। वे 12 सेंचुरी लगा चुके हैं।

4. रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन की पारी खेली जिसमें 3 सिक्स शामिल थे। इसी के साथ रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उनके नाम बतौर कप्तान 212 सिक्स हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था। उन्होंने 211 सिक्स लगाए हैं।

5. रोहित बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी
रोहित शर्मा बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। पहले नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ओएन मॉर्गन हैं।

6. रोहित के टेस्ट में धोनी से ज्यादा सिक्स, सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे कर दिया है। धोनी के टेस्ट में 78 सिक्स है, जबकि अब रोहित के 80 सिक्स हो गए हैं। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीयों में टॉप पर आने से 11 सिक्स दूर है। टॉप पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग है। सहवाग ने 103 टेस्ट में 90 सिक्स लगाए हैं।

खबरें और भी हैं…
Exit mobile version