India Vs Australia WTC 2024 Points Table Update; New Zealand | WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा भारत: लगातार तीसरी बार फाइनल खेलने की उम्मीद बढ़ी; ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है सामना

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक बार फिर ICC टूर्नामेंट का फाइनल देखने को मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर आ गया। इससे टीम इंडिया पहले नंबर पर आ गई। ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है।

भारत को अब घर में 2 सीरीज खेलनी है, जहां टीम पिछले 12 साल से कोई सीरीज नहीं हारी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड में 31 साल हार नहीं मिली। कंगारुओं को इसके बाद भारत और श्रीलंका से खेलना है, एक भी सीरीज जीतने पर टीम फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

अगर इसी तरह आगे के मैच भी चले तो ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ही WTC का फाइनल होगा। मुकाबला जून 2025 में होना है। सारे सिनैरियो जानने से पहले पॉइंट्स टेबल को समझते हैं…

न्यूजीलैंड की हार से भारत को फायदा हुआ
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच न्यूजीलैंड में 2 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। वेलिंगटन में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया, इसी के साथ न्यूजीलैंड पहले से खिसकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई। टीम के 60.00% पॉइंट्स हो गए, भारत 64.58% पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया 59.09% पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी मैच जीतकर नंबर-2 पर पहुंच सकती है।

65% से ज्यादा पॉइंट्स फाइनल के जरूरी
2021 में ICC ने पहली बार WTC का फाइनल करवाया। तब 70.00% पॉइंट्स वाली न्यूजीलैंड और 72.2% पॉइंट्स वाली टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी। 2023 में 66.67% पॉइंट्स वाली ऑस्ट्रेलिया और 58.80% पॉइंट्स वाली टीम इंडिया के बीच फाइनल हुआ था।

इस बार भी कोई 2 ही टीमें सारी सीरीज खत्म होने पर 65% से ज्यादा पॉइंट्स हासिल कर पाएंगी। अभी की सिचुएशन में भारत और ऑस्ट्रेलिया यहां तक पहुंचते नजर आ रहे हैं, इसलिए इन दोनों के बीच फाइनल होने के चांस भी ज्यादा हैं।

घर में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से खेलेगा भारत
टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा WTC में पहली होम टेस्ट सीरीज खेल रही है। 5 टेस्ट की सीरीज में टीम 3-1 से आगे है। आखिरी मैच जीतकर टीम 68.52% पॉइंट्स के साथ टॉप पर अपनी पोजिशन मजबूत कर सकती है।

टीम इंडिया ने विदेश में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 में से 2 टेस्ट जीते, जबकि एक ही मुकाबला गंवाया और एक मैच टीम ने ड्रॉ खेला। भारत को अब घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 और बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। घर में पिछली 17 सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया से ये 2 सीरीज भी जीतने की उम्मीद है।

अगर भारत घर में दोनों सीरीज जीता तो साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट की सीरीज हारकर भी टॉप पर रह सकता है। हालांकि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 साल से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा। टीम ने कंगारुओं को उन्हीं के घर में 2 बार और अपने घर में भी 2 बार हराया है।

ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका और भारत से भिड़ना है
ऑस्ट्रेलिया फिलहाल WTC में अपनी चौथी सीरीज खेल रहा है। टीम ने विदेश में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली। जबकि घर में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को हराया। अब न्यूजीलैंड को भी हराकर टीम ने 11 में 7 मुकाबले जीत लिए। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर 62.5% पॉइंट्स के साथ नंबर-2 पर पहुंच जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया को अब घर में भारत से 5 टेस्ट और विदेश में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका में 8 में से 5 सीरीज जीती हैं, टीम को आखिरी बार 2016 में हार मिली थी, ऐसे में कंगारू टीम ही जीत की दावेदार है। साथ ही भारत के खिलाफ भी टीम इस बार ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। आखिरी 7 में से 4 टेस्ट जीतकर भी टीम टॉप-2 में फिनिश कर जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया अपनी बची हुई 2 में से एक सीरीज जीतकर भी WTC फाइनल में जगह बना सकती है।

ऑस्ट्रेलिया अपनी बची हुई 2 में से एक सीरीज जीतकर भी WTC फाइनल में जगह बना सकती है।

न्यूजीलैंड की राह मुश्किल
WTC का पहला खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम के फाइनल में पहुंचने की राह अब मुश्किल हो गई है। टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर 66.66% पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच सकती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड में आखिरी टेस्ट हार 31 साल पहले 1993 में मिली थी। ऐसे में न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

न्यूजीलैंड को अब इंग्लैंड के खिलाफ घर में 3 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। लेकिन इंग्लैंड न्यूजीलैंड में 21 में से 10 टेस्ट सीरीज जीत चुका है। जबकि न्यूजीलैंड को महज 3 में जीत मिली, वहीं बाकी 8 सीरीज ड्रॉ रहीं। टीम को विदेश में 2 सीरीज श्रीलंका और भारत के खिलाफ खेलनी है। दोनों ही जगह टीम का जीतना स्पिन कंडीशन के कारण बहुत मुश्किल है।

मेजबान इंग्लैंड का अब भी फाइनल खेलना मुश्किल
WTC फाइनल के मेजबान इंग्लैंड का इस बार भी खिताबी मुकाबले में पहुंचना मुश्किल है। टीम भारत के खिलाफ अपने WTC साइकल की दूसरी सीरीज खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। जबकि भारत के खिलाफ टीम 1-3 से पिछड़ रही है। आखिरी मैच हारने पर टीम के 17.5% पॉइंट्स हो जाएंगे और टीम 8वें नंबर पर ही रहेगी।

इंग्लैंड को अब वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ घर में 2 सीरीज खेलनी हैं। जबकि विदेश में 2 सीरीज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ रहेगी। फाइनल के लिए टीम को चारों सीरीज जीतनी होंगी।

WTC में एक जीत से मिलते हैं 12 पॉइंट्स
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई। टेस्ट खेलने वाली टॉप-9 टीमें 2 साल तक 6 टेस्ट सीरीज खेलती हैं। 3 अपने घर पर और 3 विपक्षी टीम के घर में। 6 टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा परसेंटेज पॉइंट्स हासिल करने वाली 2 टॉप टीमों के बीच फाइनल होता है।

पहला फाइनल 2021 और दूसरा फाइनल 2023 में हुआ था। अब तीसरा फाइनल 2025 में होगा। शुरुआती 2 फाइनल की तरह तीसरा खिताबी मुकाबला भी इंग्लैंड में ही होगा।

WTC में एक जीत के 12 पॉइंट्स मिलते हैं। टाई होने पर दोनों टीमों को 6-6 और ड्रॉ होने पर 4-4 पॉइंट्स दिए जाते हैं, जबकि हारने पर कोई पॉइंट नहीं मिलता।

ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन, न्यूजीलैंड ने जीता पहला खिताब
टीम इंडिया ने अब तक दोनों WTC फाइनल में जगह बनाई लेकिन दोनों बार टीम को हार का सामना करना पड़ा। 2021 में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से फाइनल जीता। जबकि 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से फाइनल जीता। अब जून 2025 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ही WTC का फाइनल हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को ही हराकर WTC का खिताब जीता था।

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को ही हराकर WTC का खिताब जीता था।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *