‘india’ Meet Live:विपक्षी गठबंधन की बैठक खत्म, तीन घंटे की चर्चा में इन मुद्दों पर बात; खरगे ने कही यह बात – India Bloc Meeting Today Live Updates: Congress Sp Opposition Leaders Meet In Delhi Lok Sabha 2024 News

06:19 PM, 19-Dec-2023

मल्लिकार्जुन खरगे ने कही यह बात

इंडिया अलायंस की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज यहां हुई चौथी बैठक में इंडिया अलायंस के 28 राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे। सभी ने साथ मिलकर आगे बढ़ने पर सहमति जताई है। बैठक में संसद से हुए निलंबन को लेकर भी प्रस्ताव किया। सरकार लोकतंत्र खत्म करना चाह रही है। हमारे गठबंधन की देशभर में 8-10 सभाएं भी होंगी। 

06:18 PM, 19-Dec-2023

लालू-तेजस्वी रवाना

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम स्थल से रवाना हुईं।

06:17 PM, 19-Dec-2023

प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बैठक अच्छी रही। अब अभियान भी शुरू होंगे और सीट शेयरिंग भी होगी। 
  • JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई हैं। प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई। अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

06:16 PM, 19-Dec-2023

INDIA गठबंधन की बैठक समाप्त

‘INDI’ गठबंधन की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक करीब तीन घंटे तक चली। इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कार्यक्रम स्थल से रवाना हुईं।

05:44 PM, 19-Dec-2023

संसद से निलंबन पर चर्चा की गई

INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी सांसदों के संसद से निलंबन पर चर्चा की गई और निंदा की गई।

04:07 PM, 19-Dec-2023

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक शुरू

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में शुरू हुई। इस दौरान अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीट के बंटवारे, साझा जनसभाओं और नए सिरे से रणनीति बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

03:18 PM, 19-Dec-2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे।

02:57 PM, 19-Dec-2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे। वहीं, NCP प्रमुख शरद पवार भी रवाना हुए।

02:49 PM, 19-Dec-2023

इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए रवाना हुए लालू-केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए अशोका होटल रवाना हुए।

02:26 PM, 19-Dec-2023

उद्धव ठाकरे ने की ममता बनर्जी से मुलाकात

शिवसेना-यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। इस दौरान पार्टी के नेता संजय राउत और उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे। 

01:42 PM, 19-Dec-2023

इंडिया की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचीं।

12:04 PM, 19-Dec-2023

‘INDIA’ Meet LIVE: विपक्षी गठबंधन की बैठक खत्म, तीन घंटे की चर्चा में इन मुद्दों पर बात; खरगे ने कही यह बात

अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली में होगी। इसके लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का दिल्ली में जुटना शुरू हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज अपने चैंबर में इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ बैठक की। 

क्या हैं इंडिया गठबंधन की चुनौतियां?

सीट बंटवारा, न्यूनतम साझा कार्यक्रम, हाल के विधानसभा चुनावों में झटके के बाद भाजपा से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति गठबंधन के सामने मुख्य चुनौतियां हैं। बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *